फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The reality of hundred days' development

सौ दिन के विकास की हकीकत..चुनाव बाद 14.71 करोड़ के पुराने टेंडर खत्म, अब नए सिरे से होगे काम

Thu, 04 Aug 2022 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
The reality of hundred days' development
ये है सौ दिन के विकास की हकीकत। जिला पंचायत ने जनवरी माह में 14 करोड़ 71 लाख रुपये के जिन विकास कार्यों के लिए टेंडर जारी किए थे, वे चुनावी टेंडर ही साबित हुए हैं। विधानसभा चुनाव की घोषणा और आचार संहिता लागू हो जाने के कारण टेंडर प्रक्रिया पूरी न हो पाने पर टेंडर वाले काम पूरे नहीं हो सके। अब नए सिरे से टेंडर जारी किए गए हैं। जिनमें से चुनाव के समय प्रस्तावित किए गए कामों को पूरा कराए बिना ही निरस्त कर दिया गया है। सबसे ज्यादा 13 करोड़ 33 लाख रुपये के टेंडर अतरौली विधानसभा क्षेत्र में निरस्त किए गए हैं। ऐसा होने से ग्रामीण अब खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत द्वारा गांवों में नाला, , सड़क निर्माण आदि से जुड़े कुल 32 कामों के लिए पांच जनवरी 2022 को टेंडर जारी किए थे। इसी बीच विधानसभा चुनावों की घोषणा हो गई। डिसकी वजह से टेंडर प्रक्रिया रोक दी गई और विकास कार्य पूरे नहीं हो सके। इस बार जिला पंचायत ने 15 जुलाई को फिर से टेंडर जारी किए गए हैं। इसमें नए कामों को शामिल करते हुए कुल 75 कामों को कराया जाना प्रस्तावित किया है। पांच जनवरी को जारी टेंडर के 32 कामों में से 18 काम ऐसे हैं जो नए कामों में शामिल नहीं किए गए हैं। इनमें अतरौली विधानसभा में ब्लॉक अतरौली के छह, बिजौली के पांच, गंगीरी के तीन एवं टप्पल, इगलास, जवां और गोंडा ब्लॉक के एक- एक काम ऐसे हैं जिन्हें शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्यों के प्रस्ताव पर होते हैं काम
जिला पंचायत सदस्यों के प्रस्ताव मिलने के बाद उन पर विकास कार्यों के लिए रूपरेखा बनाई जाती है। किसी भी काम को कराने से पहले उसे जिला पंचायत बोर्ड से स्वीकृति मिलने के बाद उस कार्य का एस्टीमेट बनता है। इसके बाद टेंडर निकाले जाते हैं। इसी के बाद ठेकेदार निर्माण करते हैं। पांच जनवरी को टेंडर निकालने से पहले यह प्रक्रिया जरूर हुई होगी, लेकिन अब उन कामों को निरस्त कर दिया गया है। इससे संबंधित ग्रामीण खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए टेंडर में शामिल नहीं हुए हैं पुराने काम
ब्लॉक अतरौली
- अहमदपुरा में जुगेंद्र सिंह के खेत के पास पुलिया से रामघाट रोड पर गड्ढे तक नाला निर्माण 3519563
- नगला दलु में सत्यप्रकाश के घर से तालाब तक नाला निर्माण 2652454
- चपौटा के नगला पर हुक्म सिंह के घर से डाबर रोड तक नाला निर्माण 1450137
- सूरतगढ़ के माजरा चावड़ा वाला नगला में तालाब से चुहिया नदी तक नाला निर्माण 2424855
- खेड़िया बहादुरगढ़ में मंदिर से डाबर रोड के किनारे दारा सिंह की दुकान तक नाला निर्माण 2058834
- बहरावद में देवेंद्र सिंह के घर से डाबर रोड के सहारे रतनश्री के खेत तक नाला निर्माण 1231209
ब्लॉक बिजौली
- नगलिया जाहर के माजरा नगला गिरवर प्राइमरी स्कूल से तालाब तक नाला 3114153
- कंचनपुर में प्राईमरी स्कूल से रोड के किनारे ग्राम समाज के गड्ढे तक नाला 2134796
- लहासकी में सोमवीर के खेत से भूपेंद्र के घर तक सीसी निर्माण 1800366
- अटा में उच्च प्राथमिक स्कूल से पन्ना लाल के घर से होते हुए तालाब तक नाला 1060573
- ख़िरीरी मस्तीपुर में रामप्रकाश के घर से नाले तक नाला 981581
ब्लॉक गंगीरी
- मऊपुर बहादुरपुर में सत्यपाल के घर से सरकारी ट्यूबवेल तक नाला 2388535
- मिरगोला में लेखराज के घेर से पप्पू के खेत तक नदी के खार तक नाली 1906840
- नगला हंसी में राजेश के घेर से नदी तक नाली 1874887
ब्लॉक जवां, टप्पल, गौंडा
- जवां में मंजूरगढ़ी बाईपास रोड से श्यामनगर सीसी तक सीसी कार्य 2188271
- टप्पल में गोंडा में ब्लॉक मार्ग मंदिर से मुख्य मार्ग के नाले तक नाला निर्माण 758794
- इगलास में श्री हरदम सिंह इचंटर कॉलेज अरनियां से गांव अरनियां तालाब तक नाला निर्माण 543203
- गोंडा में अलीगढ गोंडा मुख्य मार्ग से ब्लॉक प्रमुख के द्वार तक सीसी कार्य 2051473
बिना किसी भेदभाव के जनहित से जुड़े सभी कार्यों का प्राथमिकता से पूरा कराया जा रहा है। जनवरी में विकास कार्यों के जितने टेंडर निकाले गए थे उनमें से शासन स्तर से टेंडर के कामों के रेट पुर्निर्धारित किए गए हैं। ऐसे में 17 कामों के टेंडर मंजूरी के लिए शासन स्तर पर अभी लंबित पड़े हुए हैं। जो भी टेंडर जारी हो चुके हैं वहां शासन से मंजूरी मिलते ही पूरा कराया जाएगा।
- विजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed