फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The rain increased the cold, the cold winds gave relief from shivering

अलीगढ़ः बारिश ने बढ़ाई ठंड, सर्द हवाओं ने छुड़ाई कंपकंपी

Sun, 23 Jan 2022 12:45 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 23 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
The rain increased the cold, the cold winds gave relief from shivering
आगरा: घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला
जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शनिवार सुबह हुई रिमझिम बारिश से ठंड बढ़ गई है। वहीं सर्द हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सुबह आधा घंटे के लिए सूर्यदेव ने दर्शन दिए, लेकिन उसके बाद वह भी बादलों में छुप गए। किसानों के लिहाज से अभी तक की बारिश फायदेमंद थी। इससे अधिक बारिश होने पर सरसों, आलू चना जैसी फसलों को नुकसान पहुंचने का डर है।
विज्ञापन




शनिवार सुबह हुई बारिश ने मौसम ठंडा कर दिया। सर्द हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। वहीं जिले का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री व अधिकतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 17 किमी. घंटे रही। जो सामान्य से ज्यादा है। सुबह हुई बारिश के बाद करीब 11 बजे मौसम खुला। धूप निकलने से लोगों के चेहरे पर राहत दिखी, लेकिन आधे घंटे बाद मौसम फिर गड़बड़ हो गया।
विज्ञापन



बादल घुट गया और सूर्य देव विलुप्त हो गए। पूरे दिन चली सर्द हवाओं ने लोगों को परेशान किया। वहीं किसानों की मानें तो अभी तक की बारिश से आलू, सरसों, चना आदि फसलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। अगर अब बारिश पड़ी तो गेहूं को छोड़कर अन्य फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। गेहूं के लिए पाला और बारिश लाभदायक है। मौसम विभाग की मानें तो अभी मौसम और खराब होने की आशंका है। रविवार को भी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ठंड में लोगों ने जगह-जगह अलाव का सहारा लिया। रामघाट रोड, अचल रोड, गांधी पार्क बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन के आसपास लोगों ने जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरित की। खाद्य सामग्री पाकर उनके चेहरे खिल गए। वहीं सामाजिक संस्थाओं ने भी जगह-जगह जरूरतमंदों को गर्म कपड़े वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed