फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The problem was not resolved, it was resolved on the Chief Minister's Portal

अलीगढ़ः समस्या का समाधान हुआ नहीं मुख्यमंत्री पोर्टल पर निस्तारित

Mon, 27 Sep 2021 12:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
The problem was not resolved, it was resolved on the Chief Minister's Portal
देहली गेट क्षेत्र निवासी व्यक्ति की शिकायत का समाधान नहीं हुआ। लेकिन नगर निगम ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर समस्या का निस्तारण करा दिया। बाद में प्रधानमंत्री पोर्टल में शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

नया फाटक देहलीगेट निवासी मनु जी आदित्य ने जून 2021 में मुख्यमंत्री पोर्टल पर मोहल्ले में नाले की सफाई (वार्ड नंबर 34 के कैलाश गली पुलिया से लेकर ख्वाजा वाले चौक तक) नहीं होने की शिकायत की थी। आदित्य का कहना है कि पोर्टल पर नगर निगम के कर्मचारियों ने झूठी सूचना डाल दी कि समस्या का निस्तारण हो गया है।
विज्ञापन

उसके बाद प्रधानमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। आदित्य का कहना है कि प्रधानमंत्री कार्यालय से मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री कार्यालय से जिलाधिकारी और जिलाधिकारी कार्यालय से नगर आयुक्त को लिखा गया। करीब दस बार फोन कर समस्या पूछी गई लेकिन समाधान आज तक नहीं हुआ है। शिकायतकर्ता का कहना है कि आख्या में सफाई निरीक्षक का फोन नंबर गलत लिखा गया है। इस संबंध में नगर स्वास्थ्य अधिकारी शिव कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद निरीक्षक को नाले की सफाई कराने का आदेश दिया गया है। काम शुरू हो गया है। पोर्टल पर गलत निस्तारण के मामले की जांच कराएंगे। हालांकि, शिकायतकर्ता ने काम शुरू होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed