फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The priority order of the candidates will be decided on Tuesday

विधानसभा चुनाव 2022 : मंगलवार को तय हो जाएगा प्रत्याशियों का वरीयता क्रम

Mon, 31 Jan 2022 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
The priority order of the candidates will be decided on Tuesday
विधानसभा चुनाव 2022 में अलीगढ़ के सातों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान 10 फरवरी को होना है। इसके लिए विधानसभावार प्रत्याशियों का वरीयता क्रम मंगलवार को तय हो जाएगा। चुनावों के लिए प्रयुक्त होने वाली ईवीएम में सेट किए जाने के लिए मत पत्र प्रयागराज से मंगलवार को आ जाएंगे। इसके बाद मतपत्रों को ईवीएम में सेट करने का काम होगा।
विज्ञापन

अलीगढ़ के सातों विधानसभा क्षेत्रों में 60 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें कोल विधानसभा क्षेत्र में नौ, शहर क्षेत्र में 11, इगलास में 5, बरौली में 7, छर्रा में 10, अतरौली में 11 एवं खैर विधानसभा क्षेत्र में सात प्रत्याशी शामिल हैं। इन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों पर मतदान में प्रयुक्त होने वाली ईवीएम के लिए मतपत्रों का प्रारूप प्रशासन ने पहले ही तैयार कर लिया था। अब उसे छपने के लिए गवर्नमेंट प्रेस प्रयागराज भेजा गया है। इसके लिए मतपत्र प्रभारी व डीपीआरओ धनंजय जायसवाल के नेतृत्व में टीम 2 दिन पहले ही प्रयाग राज रवाना हो चुकी है। सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि मतपत्र मंगलवार तक छपकर आ जाएंगे। इन मतपत्रों में पार्टी और प्रत्याशी का वरीयता क्रम भी इंगित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed