फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The person who poisoned animals was caught

Aligarh News: पशुओं को जहर देने वाले को दबोचा

Sat, 04 May 2024 01:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sat, 04 May 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
The person who poisoned animals was caught
शुक्रवार को गांव नंदपुर पला में दो युवकों ने एक भैंस को आटे में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। इससे भैंस की मौत हो गई। इनमें से एक युवक को ग्रामीणों ने दबोच लिया और जमकर पिटाई की। पूछताछ में बताया कि वह 400 रुपये की दिहाड़ी पर पशुओं को जहरीला पदार्थ खिला रहा था।
विज्ञापन




गांव नंदपुर पला निवासी नरसिंह पाल पुत्र करन सिंह के पशु सड़क के किनारे घेर में बंधे थे। दो युवकों ने आटे की लोई बनाकर एक भैंस को खिलाई। इससे भैंस जमीन पर गिर पड़ी। यह देखकर पास ही खेल रहे बच्चों ने नरसिंह पाल को बुला लिया। उन्होंने अन्य ग्रामीणों के सहयोग से एक युवक को दबोच लिया, जबकि दूसरा भाग निकला।
विज्ञापन




पकड़े गए युवक की तलाशी लेने पर उसकी जेब से जहरीले पदार्थ का एक पैकेट निकला। इस पर ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed