फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The only son committed suicide by shooting himself with a gun after being scolded by his father

Aligarh News: पिता के डांटने पर इकलौते पुत्र ने तमंचे से खुद को गोली मारकर दी जान

Thu, 21 Aug 2025 02:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
The only son committed suicide by shooting himself with a gun after being scolded by his father
रोरावर थाना क्षेत्र में पिता के डांटने पर इकलौता पुत्र मंगलवार को घर छोड़कर चला गया। पुलिस और परिजनों को वह गाजियाबाद में वैशाली मेट्रो स्टेशन पर मिला। बुधवार सुबह छह बजे उसे लेकर परिजन घर पहुंचे थे, दोपहर ढाई बजे उसने तमंचे से खुद के सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

घटना से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस के अनुसार मरने वाला किशोर कक्षा 12 का छात्र था और शहर के रोरावर इलाके की एक कॉलोनी में रह रहा था। घटना के वक्त परिवार मकान के निचले हिस्से में सोया हुआ था। इस दौरान किशोर छत पर पहुंचा और सीने से तमंचा सटाकर खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन जगे और छत पर पहुंचे तो देखा वह लहूलुहान हालत में पड़ा था। परिजन उसे लेकर पहले एक निजी अस्पताल में पहुंचे, वहां से जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष रोरावर ने बताया कि मरने वाला किशोर के पिता ने मंगलवार को सूचना दी थी कि उन्होंने पढ़ाई न करने पर अपने बेटे को डांट दिया था, उसके बाद से वह लापता है। बाद में किशोर ने अपने एक दोस्त को फोन कर बताया कि वह बुलंदशहर में है। पुलिस के साथ परिजन बुलंदशहर पहुंचे तो वह वहां नहीं मिला। फोन पर बात की तो बताया कि वह दिल्ली आ गया है। बाद में वह परिजनों और पुलिस को वैशाली मेट्रो स्टेशन के फुट ओवरब्रिज पर बैठा मिला। वहां से लाकर पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed