फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   miscreants took away the buffalo at gunpoint.

Aligarh News: तमंचे के बल पर भैंस खोल ले गए बदमाश, गोली मारने की धमकी देकर हुए फरार

Thu, 07 Mar 2024 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 07 Mar 2024 01:14 AM IST
सार

किसान घर पर सो रहा था। उसके पास ही भैंस बंधी हुई थी। रात करीब एक बजे पीड़ित को दीवार में ईंट मारने की आवाज सुनाई दी। उसने उठकर देखा तो उसकी चारपाई के पास बदमाश खड़े थे, जिसमें एक के हाथ में तमंचा था। दो चोर खूंटे से भैंस खोलकर चल दिए।

विज्ञापन
miscreants took away the buffalo at gunpoint.
भैंस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

रात्रि में बदमाशों ने तमंचे के बल दो भैंस लोडर में लाद लीं। बदमाश गालियां देते हुए गोली मारने की धमकी देकर लोडर में भैंस लादकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में भैंस चोरी की तहरीर दी है।

विज्ञापन


दादों के गांव नाह निवास भीकम सिंह पुत्र भगवान सिंह ने बताया कि 5 मार्च देर रात्रि अज्ञात बदमाश तमंचे के बल पर उसकी भैंस चोरी कर ले गए। पीड़ित के अनुसार वह घर पर सो रहा था। उसके पास ही भैंस बंधी हुई थी। रात करीब एक बजे पीड़ित को दीवार में ईंट मारने की आवाज सुनाई दी। उसने उठकर देखा तो उसकी चारपाई के पास बदमाश खड़े थे, जिसमें एक के हाथ में तमंचा था। दो चोर खूंटे से भैंस खोलकर चल दिए।
विज्ञापन


जब पीड़ित ने शोर मचाया तो बदमाश गालियां देते हुए गोली मारने की धमकी देकर लोडर में भैंस लादकर फरार हो गए। शोर मचाने पर परिवारीजन आए और लोडर का पीछा किया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। 6 मार्च सुबह पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed