{"_id":"67647d1d2575ddba1d018e59","slug":"the-miscreants-stole-30-goats-after-stabbing-the-watchman-aligarh-news-c-301-1-sali1012-101418-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: चौकीदार को चाकू मार पर 30 बकरियां लूट ले गए बदमाश, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: चौकीदार को चाकू मार पर 30 बकरियां लूट ले गए बदमाश, मुकदमा दर्ज
Fri, 20 Dec 2024 01:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 01:37 AM IST
सार
बदमाश घेर में आए और बकरियों को वाहन में लादने लगे। आहट होने पर छोटेलाल जाग गए और शोर मचा दिया। इस पर बदमाशों ने उसकी कमर पर चाकू से वार कर दिया। बदमाश 30 बकरियों को लादकर फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सर्द रातों में चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। 19 दिसंबर तड़के तीन बजे बदमाश अलीगढ़ मार्ग स्थित खटीकान मोहल्ला से तीस बकरियों को वाहन में लाद ले जाने लगे। शोरगुल सुन कर चौकीदार ने शोर मचाया तो बदमाशों ने उसकी कमर पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। इस मामले में थाना पुलिस ने लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। तीन टीमें बदमाशों की तलाश में लगी हुई हैं।
विज्ञापन
कस्बा निवासी पप्पू पुत्र मूलचंद्र ने बताया कि उसके घेर में उसकी 18 बकरी, रमेश पुत्र मूलचंद्र की 7 बकरी, सोनू पुत्र श्यामवीर निवासी उत्तमपुर की 5 बकरी बंधी हुई थी। इनकी रखवाली के लिए गांव भैंया निवासी छोटेलाल पुत्र नौरंगी घेर में सोया हुआ था। 19 दिसंबर तड़के तीन बजे बदमाश घेर में प्रवेश कर गए और बकरियों को वाहन में लादने लगे। आहट होने पर छोटेलाल जाग गए और शोर मचा दिया। इस पर बदमाशों ने उसकी कमर पर चाकू से वार कर दिया।
विज्ञापन
बदमाश 30 बकरियों को लादकर फरार हो गए। घटना में कर्मी लहूलुहान हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर कोतवाल सुनील कुमार तोमर मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए। मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाल ने कस्बे के मुख्य मार्गाें पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कराए। बदमाशों की धरपकड़ के लिए थाना पुलिस की तीन टीमें लगी हुईं हैं।
विज्ञापन