{"_id":"65736c0fadfe2f8ca70f4025","slug":"the-miscreants-looted-the-tempo-at-gunpoint-aligarh-news-c-119-1-sali1001-317-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: तमंचा दिखाकर टेंपो लूट ले गए बदमाश, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: तमंचा दिखाकर टेंपो लूट ले गए बदमाश, मुकदमा दर्ज
Sat, 09 Dec 2023 12:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:48 AM IST
सार
एक बाइक पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति कभी गाड़ी के आगे तो कभी पीछे चलने लगे। कुछ दूरी पर उन्होंने गाड़ी के आगे बाइक लगाकर रोक लिया। एक व्यक्ति बाइक से उतर कर गाड़ी में घुस गया। गर्दन पर चाकू रखकर खुद गाड़ी चलाने लगा। सासनी की बजाए टेंपो अकराबाद की ओर ले गए।
विज्ञापन
पीड़ित टेंपो चालक
- फोटो : संवाद
विस्तार
जीटी रोड पर 7 दिसंबर की रात असलहा धारी बाइक सवार बदमाश एक टेंपो चालक को तमंचा दिखा डरा धमकाकर टेंपो लूट ले गए। जिसकी सूचना पीड़ित व्यक्ति ने थाने पहुंच कर पुलिस को दी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
हरियाणा के बल्लभगढ़ स्थित आदर्श नगर हरि बिहार निवासी तेजवीर पुत्र गोपाल सिंह ने पुलिस को बताया है कि बृहस्पतिवार की रात आशीष यादव नाम का एक व्यक्ति उसकी गाड़ी को बल्लभगढ़ से सासनी के लिए बुकिंग कर लाया था। इस दौरान तेजवीर खुद गाड़ी चला रहा था। बीच में गाड़ी बुकिंग करने वाला व्यक्ति ने टप्पल के पास एक ढ़ाबा पर गाड़ी रुकवा कर खाना खाया। इसके बाद गाड़ी लेकर खेरेश्वर पहुंचे। तभी एक बाइक पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति कभी गाड़ी के आगे तो कभी पीछे चलने लगे।
विज्ञापन
कुछ दूरी पर उन्होंने गाड़ी के आगे बाइक लगाकर रोक लिया। एक व्यक्ति बाइक से उतर कर गाड़ी में घुस गया। गर्दन पर चाकू रखकर खुद गाड़ी चलाने लगा। सासनी की बजाए टेंपो अकराबाद की ओर ले गए। जहां सुबह करीब सबा चार बजे टोल से पर्ची कटवाई। उसके बाद गोपी के पास हरीपुर पेट्रोल पंप के निकट पहुंच कर दोनों लोगों ने मोबाइल छीन लिया और उससे बीस हजार रुपए अपने फोन में ट्रांसफर करा लिए। उसे वहीं उतार कर टेंपो लूटकर ले गए। थाना पुलिस का कहना है कि चालक के बताए अनुसार घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पीड़ित की तहरीर पर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन