मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस विभिन्न स्थलों पर महिला सुरक्षा संबंधी विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन करेगी।
घंटाघर चौराहा, सेंटर प्वाइंट और जवाहर पार्क पर हुए आयोजन में अर्थ सोसाइटी के कलाकारों के द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए सरल एवं प्रभावी तरीके से जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक के जरिये संदेश दिया कि महिलाएं अपने साथ हो रहीं घटनाओं से बचने के लिए दूसरों पर निर्भर ना रहें।
अपनी आत्मरक्षा स्वयं करें और आत्मनिर्भर बने। आपातकाल की स्थिति में 1090- वुमेन पावर लाइन, 181-महिला हेल्पलाइन, 1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकाल सेवा, 1098-चाइल्ड लाइन, 102-स्वास्थ्य सेवा तथा 108 एंबुलेंस सेवा पर बेझिझक कॉल कर सकती हैं। नुक्कड़ नाटक का संचालन सईदा खातून, रूही खान के निर्देशन में अजीम, नेहा, मिथिलेश आदि कलाकारों के द्वारा किया गया। इस दौरान सीओ यातायात देवी गुलाम सिंह, टीएसआई बृजेश कुमार, राहुल कुमार, रविशंकर आदि मौजूद रहे।