फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The mercury dropped by four degrees in the night, chill increased due to cold wave

अलीगढ़ः रात में चार डिग्री तक गिरा पारा, शीत लहर से ठिठुरन बढ़ी 

Sat, 01 Jan 2022 10:23 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 01 Jan 2022 10:23 PM IST
विज्ञापन
The mercury dropped by four degrees in the night, chill increased due to cold wave
पश्चिमी हवाएं शीत लहर के रूप में कहर बरपाने लगीं। - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों पर बर्फबारी और शीत लहर का असर मैदानी इलाकों पर दिखने लगा है। 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही शीत लहर से गलन बढ़ गई है। ऐसे में जनमानस ठंड से हारने लगा है। तापमान की बात करें तो दिन में अधिकतम 22 तो रात में चार डिग्री सेल्सियस तक पारा पहुंच रहा है। कड़ाके की पड़ रही ठंड से लोग सुबह और रात को अपने घरों से निकलने से बच रहे हैं। वहीं, शहर में मॉर्निंग वॉक करने वालों की संख्या कम हो गई है। 
विज्ञापन



ठंड के साथ बढ़ रही गलन और रात में गिर रहे पारे के साथ चल रही 11 किलोमीटर की शीत लहर से जनजीवन अस्तव्यस्त होने लगा है। अधिकतम तापमान 10-15 दिनों में गिरेगा तो न्यूनतम तापमान में अभी से गिरावट हो रही है। शुक्रवार-शनिवार की रात को न्यूनतम पारा चार डिग्री सेल्सियस पर रहा। शनिवार-रविवार की रात में पारा पांच डिग्री सेल्सियस तक रहा।
विज्ञापन



शनिवार को दिन में अधिकतम पारा 21 डिग्री सेल्सियस तक रहा। ऐसे में सुबह और देर शाम ठंड की वजह से लोग ठिठुरते दिखे। इधर-उधर अलाव जलाकर लोगों ने हाथ सेंके। बच्चे और बुजुर्ग गर्म कपड़ों में पैक हो गए। बिना दस्ताने वाहन चला रहे राहगीरों के हाथ सुन्न पड़ने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे में जहां भी अलाव दिखता, लोग अपने वाहन को रोककर हाथ सेंकने लग जाते हैं। कई लोग तो ऐसे भी थे, जिन्होंने मार्निंग वॉक से परहेज कर लिया। हालांकि, दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिल रही, लेकिन शाम को फिर से ठिठुरन बढ़ने से परेशानी हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed