फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The leader of Aligarh became vocal, Priyanka

अलीगढ़ के नेता हुए मुखर, प्रियंका बोलीं- अनुशासन व मर्यादा में रहें

Tue, 20 Jul 2021 12:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
The leader of Aligarh became vocal, Priyanka
कांग्रेस जिला कार्यालय में जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक करते पदाधिकारी। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी प्रियंका गांधी ने गत दिनों लखनऊ में हुई बैठक में अलीगढ़ के कुछ असंतुष्ट नेताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया था।सूत्रों के मुताबिक अलीगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी और महानगर कांग्रेस कमेटी में हाल ही में हुए फेरबदल को लेकर लखनऊ में कुछ नेताओं ने असंतोष जाहिर किया था। ये नेता प्रियंका गांधी के समक्ष अत्यधिक मुखर हो गए थे। तब प्रियंका गांधी ने इनकी बात को बीच में रोककर ही कहा कि अनुशासन और मर्यादा में रहें, आपकी बात सुनी जाएगी। हम आपकी बात सुन रहे हैं।
विज्ञापन

लेकिन आपकी बात कहने का तरीका और लहजा अनुशासन में होना चाहिए। बताया जा रहा है कि प्रियंका का तेवर देखकर असंतुष्ट नेता निरुत्तर हो गए थे। इनमें कुछ ऐसे नेता थे, जो विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदार हैं। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह ने बताया कि प्रियंका गांधी हमारी सम्मानीय नेता हैं। पार्टी में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी बात कहने का अधिकार है। लेकिन इसके लिए शालीनता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक है। प्रियंका गांधी ने अनुशासनहीन नेताओं को जो सबक सिखाया है, वह बिल्कुल उचित है। जिला कांग्रेस कमेटी में कोई असंतोष नहीं है। कुछ लोग हैं, जो दूसरे दलों से आए हैं। वह भ्रम पैदा कर रहे हैं।
विज्ञापन

घटिया होटल में काट गए खटिया में खटमल
लखनऊ गए कांग्रेसी नेताओं में कुछ युवा पदाधिकारी भी शामिल थे। बताया गया कि एक कांग्रेसी नेता ने इन युवा पदाधिकारियों को अपनी पहचान के एक होटल में ठहरा दिया था। इन पदाधिकारियों का कहना है कि जितने पैसे लिए गए उसको देखते हुए वह होटल बेहद घटिया किस्म का था। वहां साफ सफाई का इंतजाम नहीं था। मच्छर और खटमल ने वहां रात गुजारना मुश्किल कर दिया। हालांकि कांग्रेस पार्टी की ओर से पदाधिकारियों के लिए विभिन्न धर्मशालाओं में व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed