फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The idea of telemedicine has become a hit

हिट कर गया टेलीमेडिसिन का आइडिया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
The idea of telemedicine has become a hit
अलीगढ़। अलीगढ़ नगर निगम का टेलीमेडिसिन का आइडिया हिट कर गया है। लॉकडाउन के दौरान सरकार यह सुविधा सभी प्रदेशवासियों को देने जा रही है। शासन के आदेश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ सुधीर वर्मा का नाम टेलीमेडिसिन सेवा देने के लिए भेजा है।
विज्ञापन
लॉक डाउन की अवधि 14 अप्रैल से बढ़ाकर 3 मई कर दी गई है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 23 मार्च से लॉकडाउन के बाद सरकारी अस्पतालों में ओपीडी और सामान्य जांच आदि की सुविधाएं बंद है। प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीजों को मुश्किल से इलाज मिल पा रहा है। ऐसे में मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिवहन बंद रहने के कारण कहीं आना जाना भी मुश्किल है। इन्हीं सब परेशानियों को देखते हुए नगर निगम एवं अलीगढ़ स्मार्ट सिटी द्वारा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सहयोग से 30 मार्च 2020 से टेलीमेडिसिन सेवा का शुभारंभ किया गया। कोई भी आदमी अपने मोबाइल से व्हाट्सएप नंबर 9105 053427 पर वीडियो कॉल कर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श ले सकता है। वीडियो कांफ्रेंस के बाद मरीज के व्हाट्सएप पर दवा का पर्चा पहुंच जाता है, जिसके माध्यम से वह दुकान से दवा खरीद सकता है। धीरे-धीरे यह सेवा जनता के बीच लोकप्रिय हो रही है। दिल्ली, सहारनपुर, इंदौर और देश के दूसरे शहरों से कॉल कर लोग इस सेवा का लाभ उठा रहे हैं। संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए तथा ट्रैवल हिस्ट्री के कारण बड़ी संख्या में लोग अभी क्वारंटीन हैं। ऐसे लोगों के लिए भी टेलीमेडिसिन सेवा कारगर साबित हो रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लॉकडाउन को देखते हुए टेलीमेडिसिन सेवा जरूरतमंद लोगों के घर तक पहुंचाने की इच्छा जताई थी। उसके बाद प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित मोहन प्रसाद ने शासनादेश जारी किया था। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर वॉलंटरी रजिस्ट्रेशन आरंभ किया जा रहा है। विभाग के कॉल सेंटर नंबर 1800 180 5145 पर लोग अपने घरों से कॉल कर कंसल्टेशन ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन को देखते हुए प्रदेश सरकार टेलीमेडिसिन सेवा शुरू करने जा रही है ताकि मरीजों को घर बैठे परामर्श मिल सके। लखनऊ से निर्देश मिलने के बाद जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ सुधीर वर्मा का नाम भेज दिया गया है। वह 9 से 12 तक कॉल पर मरीजों को परामर्श देंगे।
- डॉ बीपी सिंह कल्याणी, मुख्य चिकित्साधिकारी, अलीगढ़ नगर निगम और अलीगढ़ स्मार्ट सिटी द्वारा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सहयोग से टेलीमेडिसिन सेवा कोरोना कंट्रोल एवं कमांड सेंटर से संचालित किया जा रहा है। शहर ही नहीं दूर-दराज के लोग इसका फायदा उठा रहे हैं। मेरठ और सहारनपुर नगर निगम द्वारा अलीगढ़ को फॉलो किया जा रहा है। आईएमए के दो-दो चिकित्सक सुबह 11 से 1 बजे और शाम 5 से 7 बजे के बीच लोगों को निशुल्क परामर्श देते हैं। - सत्यप्रकाश पटेल, नगर आयुक्त, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed