फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The girl who ran after Baba drowned in a drain

Aligarh News: बाबा के साथ खेत जाने को दौड़ी बच्ची, नाले में डूबकर मौत

Thu, 09 Nov 2023 01:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Thu, 09 Nov 2023 01:22 AM IST
सार

ढ़ाई वर्षीय बेटी लक्ष्मी मंगलवार दोपहर एक बजे खेलते-खेलते अपने बाबा ओमप्रकाश के पीछे पीछे खेतों की तरफ चली गई थी। परिजन इस बात से अंजान थे। शाम को जब बेटी नहीं दिखाई दी तो उसकी तलाश शुरू हुई।

विज्ञापन
The girl who ran after Baba drowned in a drain
मृतक बच्ची लक्ष्मी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गांव महगौरा में बाबा के पीछे-पीछे खेत जाने के लिए दौड़ी ढ़ाई वर्षीय बालिका की नाले में गिर कर डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इसकी जानकारी भी परिजनों को एक दिन बाद मिली। पुलिस ने शव बरामद कर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


गांव के भीमसेन की करीब ढ़ाई वर्षीय बेटी लक्ष्मी मंगलवार दोपहर एक बजे खेलते-खेलते अपने बाबा ओमप्रकाश के पीछे पीछे खेतों की तरफ चली गई थी। परिजन इस बात से अंजान थे। शाम को जब बेटी नहीं दिखाई दी तो उसकी तलाश शुरू हुई। जब बच्ची कहीं नहीं मिली तो बुधवार को परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मौके पर पहुंची। गांव के तालाब में जाल डालकर बच्ची को तलाशा गया।
विज्ञापन


सीओ खैर राजीव द्विवेदी और पिसावा इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह ने तालाब के बाद नाले में भी बच्ची को तलाश कराया। गांव से करीब तीन सौ मीटर दूर खेतों की ओर एक नाले में बच्ची का हाथ दिखाई दिया, जब उस निकाला गया तो वह मृत अवस्था में मिली। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बच्ची की मां अंजू देवी सहित सभी परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर ने बताया कि बच्ची अपने बाबा के पीछे खेतों की तरफ चली गई थी। जहां एक मेड़ पर घास में पैर फंसने के चलते वह नाले में गिर गई और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई है। बच्ची की चप्पल घास में उलझी हुई पाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed