{"_id":"5ab014d74f1c1bac758b645d","slug":"the-girl-died-in-burning-car-she-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलती कार में बंद हो गई बच्ची, झुलसने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलती कार में बंद हो गई बच्ची, झुलसने से मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Tue, 20 Mar 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
पला कवीर नगर में कार में लगी आग से जली सीट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के सासनी गेट इलाके के कबीर नगर पला साहिबाबाद में सोमवार की सुबह कार में उस समय शार्ट सर्किट से आग लग गई, जब कार मालिक की बेटी उसमें बैठी खेल रही थी। इस आग में बच्ची भी झुलस गई। किसी तरह आग बुझाकर बच्ची को बचा लिया गया, किंतु देर रात मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया।
इस खबर से परिवार में कोहराम मच गया। देर रात शव मोर्च्युरी में रखवा दिया गया था। अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही थीं।
मूल रूप से अनूपशहर का रहने वाले भूरा ठाकुर करीब डेढ़ दशक से यहां कबीर नगर में रहते हैं। अपनी खुद की कार को टैक्सी में चलाते हैं। वाकया सुबह करीब आठ बजे का है, जब वह घर से निकलने के लिए कार की धुलाई कर रहे थे। तभी तीन बेटी व एक बेटे में सबसे छोटी भूरा की 3 साल की बेटी करिश्मा खेलते-खेलते कार की ड्राइविंग सीट पर बैठ गई और कार में बज रहे गाने सुनने लगी।
इस बीच कार धोने के कारण भूरा घर के अंदर चले गए, तभी किसी तरह शार्ट सर्किट से कार में आग लग गई। यह देख भूरा चीखा चिल्लाया और कार खोलने की कोशिश की, मगर आग के कारण कार का सेंट्रल लॉक लग गया। बाद में किसी तरह शीशा तोड़कर कार खोली और बच्ची को निकाला गया।
विज्ञापन
तब तक बच्ची के हाथ व शरीर का अन्य हिस्सा झुलस गया था। बाद में किसी तरह कार की आग को भी बुझाया गया। इसके बाद झुलसी हुई बच्ची को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां देर रात करीब साढ़े नौ बजे बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया।