फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The fire broke out in the canteen's basement and warehouse, and was brought under control after five and a half hours

Aligarh News: कैंटीन के बेसमेंट-गोदाम में लगी आग, साढ़े पांच घंटे बाद पाया जा सका काबू

Mon, 08 Dec 2025 02:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Mon, 08 Dec 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
The fire broke out in the canteen's basement and warehouse, and was brought under control after five and a half hours
अलीगढ़-पलवल राजमार्ग पर खादी आश्रम के सामने स्थित सैनिक फैमिली वेलफेयर कैंटीन के बेसमेंट और गोदाम में शनिवार रात करीब 11 बजे आग लग गई। आग इतनी जबर्दस्त थी कि खैर, चंडौस, पिसावा के साथ ही अलीगढ़ से दमकल बुला ली गईं। करीब साढ़े पांच घंटे बाद सुबह करीब साढ़े चार बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


आग बुझाने के दौरान करीब 40 मिनट तक अलीगढ़-पलवल हाईवे पर यातायात रोक दिया गया था, जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। कैंटीन संचालक की ओर से थाने में दी गई तहरीर में हुए नुकसान के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन


यह कैंटीन गांव इतवारपुर निवासी सगे भाई चुनमुन, नीरज और ओमपाल संचालित कर रहे हैं। कैंटीन में देशी घी, रिफाइंड, खाद्य तेल, ड्राई फ्रूट, चीनी, गुड़ सहित खाद्य सामग्री व अन्य सामान मिलता है। शनिवार की रात करीब 11 बजे कैंटीन के बेसमेंट और गोदाम से आग की तेज लपटें और धुआं निकलते देख आसपास के लोगों ने खबर दी तो परिवार वालों सहित कैंटीन संचालक मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सूचना पर पुलिस के साथ ही रात 12:15 बजे फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी पहुंच गई और आग बुझाने का काम शुरू हुआ। वहीं आग की लपटों को देखते हुए खैर के साथ चंडौस, पिसावा व अलीगढ़ से भी दमकल बुला ली गई। हाईवे किनारे कैंटीन होने से 40 मिनट तक यातायात भी पुलिस ने रोक दिया था ताकि आग के कारण किसी तरह के धमाके आदि की स्थिति में हाईवे पर चलने वाले वाहनों और लोगों को बचाया जा सके।


कैंटीन की मालकिन सोनी देवी पत्नी राजीव कुमार की ओर से टप्पल थाने में दी गई तहरीर में सिर्फ यही लिखा गया है कि अज्ञात कारण से शनिवार की देर रात कैंटीन में आग लग गई। आग से हुए नुकसान के बारे में फिलहाल कुछ खुलासा तहरीर में नहीं किया गया है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed