फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The farmer killed by bull

अलीगढ़ : खेत पर पानी लगा रहे किसान को सांड़ ने पटक कर मार डाला

Thu, 12 May 2022 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
The farmer killed by bull
पन्ना लाल का फाइल फोटो।
टप्पल थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर निवासी खेत पर पानी लगा रहे एक किसान को सांड़ ने पटक- पटककर मौत के घाट उतार दिया। वहीं दूसरे खेत में काम कर रही महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची टप्पल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर देर शाम पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नूरपुर निवासी 55 वर्षीय पन्नालाल पुत्र लोहरी बुधवार सुबह करीब 11 बजे खेतों में बोई मूंग की फसल में पानी लगाने के लिए गए थे। दोपहर बाद करीब चार बजे पन्नालाल पानी लगाने के दौरान आम के पेड़ के नीचे आराम करने लगे। इसी बीच अचानक से सांड़ ने उनके ऊपर हमला कर दिया। सींग पर उठाकर किसान को तीन से चार बार जमीन पर पटका। इससे किसान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इतना ही नहीं सांड़ के हमले से किसान की आंतें बाहर आ गईं। इसके बाद दूसरे खेत में काम कर रही 50 वर्षीय भगवान देवी पत्नी बिस्सी मास्टर पर सांड़ ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

जिससे महिला का पैर टूट गया और हाथ, कमर व सिर में गम्भीर चोटें आई हैं। महिला को पलवल के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना पर गांव पहुंची टप्पल पुलिस ने शव का पंचनामा भर देर शाम पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पन्नालाल का इकलौता पुत्र शिवराज सिंह है जो कि कस्बा टप्पल में फोटो स्टूडियो चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed