{"_id":"63164accf1a5a51f48363068","slug":"the-draft-of-the-revised-courses-presented-in-the-meeting-of-the-board-of-studies-aligarh-news-ali299725747","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएमपीयू : बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक में संशोधित पाठ्यक्रमों का मसौदा पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएमपीयू : बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक में संशोधित पाठ्यक्रमों का मसौदा पेश
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) अलीगढ़ की बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक में संकाय अध्यक्षों ने संशोधित पाठ्यक्रमों का मसौदा पेश किया है।
सोमवार को विश्वविद्यालय के शिविर कार्यालय में बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक में संकाय अध्यक्षों ने एमए, एम.कॉम व एमएससी के विषयों के संशोधित पाठ्यक्रमों को कुलपति के समक्ष रखा। विभागवार संशोधित पाठ्यक्रमों को पेश किया गया। अब इन संशोधित पाठ्यक्रमों को एकेडमिक काउंसिल की बैठक में रखा जाएगा, जहां संशोधित पाठ्यक्रम में कितना पाठ्यक्रम शामिल किया जाए और और क्या बदलाव किया जाए। बैठक में कुलसचिव महेश कुमार, हाथरस, कासगंज, अलीगढ़ और एटा के संकाय अध्यक्ष मौजूद रहे।
छात्रा के प्रवेश पत्र पर छात्र की तस्वीर
अलीगढ़। राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) ने विधि परीक्षा के लिए जो प्रवेश पत्र जारी किए हैं, उनमें कुछ प्रवेश पत्रों में त्रुटियां हैं। छात्रा के प्रवेश पत्र पर छात्र की तस्वीर है, जबकि नाम किसी का है और तस्वीर किसी और की है।
विज्ञापन
सोमवार को विधि की परीक्षाएं शुरू हो गईं। एसवी कॉलेज में प्रवेश पत्र लेने पहुंचे विद्यार्थियों को उस समय झटका लगा, जब उन्होेंने अपने प्रवेश पत्र पर किसी दूसरे छात्र तस्वीर देखी। इसी तरह एक छात्रा के प्रवेश पत्र पर छात्र की तस्वीर थी। हालांकि, कॉलेज को परिचय पत्र दिखाने पर उन्हें परीक्षा देने की अनुमति दे दी गई। इस संबंध में कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि यह त्रुटि विद्यार्थियों से परीक्षा फॉर्म भरने के दौरान हुई है, क्योंकि सिस्टम में जो इनपुट किया जाएगा, वही आउटपुट निकलेगा। फॉर्म भरने के बाद विद्यार्थियों ने अपना मिलान नहीं किया।