{"_id":"610ee3068ebc3e73d53a077a","slug":"the-district-got-only-60-thousand-bags-relative-to-6-64-lakh-city-office-news-ali270153755","type":"story","status":"publish","title_hn":"6.64 लाख के सापेक्ष जिले को मिले सिर्फ 60 हजार बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6.64 लाख के सापेक्ष जिले को मिले सिर्फ 60 हजार बैग
विज्ञापन
अन्न महोत्सव के तहत बीते पांच अगस्त को जोर-शोर और पीएम के संबोधन के साथ की गई बैग वितरण योजना की शुरुआत दो दिन में ही बैगों की किल्लत के चलते दम तोड़ गई है। जिले को पहली खेप के तौर पर शासन से 6.64 लाख पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों और 24585 अंत्योदय कार्ड धारकों के सापेक्ष सिर्फ 60 हजार बैग मिले थे। इन सभी का वितरण हो चुका है। अब अन्य कार्ड धारक इस बात को लेकर परेशान हैं कि उनको बैग मिलेगा या नहीं। कोटेदारों में भी असमंजस की स्थिति है।
हालांकि इसको लेकर जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार सोनी ने साफ किया है कि प्रत्येक राशन कार्ड धारक को बैग का वितरण होगा। फिलहाल पहली खेप में मिले बैग वितरित करा दिए हैं। अब शासन में अन्य के लिए भी मांग पत्र भेजा गया है। सभी कोटेदारों को निर्देश हैं कि वह राशन कार्ड धारकों को भ्रमित न करें। जैसे ही शासन से बैग की खेप मिल जाएगी, उसको कोटेदारों के माध्यम से लाभार्थियों को वितरित किया जाएगा।
अन्न महोत्सव : एक दिन में 1.36 लाख कार्ड धारकों ने लिया राशन
अन्न महोत्सव के तहत बीते पांच अगस्त को जिले में पहली बार एक दिन में रिकॉर्ड मतदान हुआ। पहले दिन 1.36 लाख राशन कार्ड धारकों ने राशन लिया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 5 अगस्त से राशन कार्ड धारकों को निशुल्क राशन वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
15 अगस्त तक राशन बांटा जाएगा। इस योजना के तहत पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों और अंत्योदय कार्ड धारकों को समान लाभ दिया जा रहा है। दोनों ही कार्ड धारकों को प्रति यूनिट यानी राशन कार्ड में दर्ज प्रति सदस्य के सापेक्ष 3 किलो गेहूं और दो किलो चावल दिया जा रहा है।