{"_id":"630925aa470d99085d5c7f84","slug":"the-date-for-submission-of-affiliation-fee-of-courses-extended-aligarh-news-ali298991211","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएमपीयू : पाठ्यक्रमों का संबद्धता शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएमपीयू : पाठ्यक्रमों का संबद्धता शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) अलीगढ़ ने पाठ्यक्रमों की संबद्धता शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ा दी है। डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा से संबद्धता लेने वाले महाविद्यालय 31 अगस्त तक पाठ्यक्रमों की संबद्धता शुल्क जमा करने के आदेश दिए हैं।
आरएमपीयू के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि जिन महाविद्यालयों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों की संबद्धता डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से ले रखी है, वह विलंब शुल्क के साथ 31 अगस्त तक जमा कर सकते हैं। पहले यह तिथि 25 अगस्त थी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की लॉगिन पर उपलब्ध ऑनलाइन मोड से अर्थदंड जमा करके महाविद्यालय के लेटर पैड पर जमा अर्थदंड की हार्ड कॉपी के साथ सहायक कुलसचिव के पास जमा करके सत्र 2022-23 की प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
ऑफलाइन शुल्क जमा करने के मिलान में दिक्कत
आरएमपीयू में कई महाविद्यालयों ने परीक्षा शुल्क व अन्य शुल्क ऑनलाइन न जमा करके ऑफलाइन तरीके से जमा की है, जो अब मिलान में दिक्कत आ रही है। आरएमपीयू के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि जिन्होंने ऑफलाइन तरीके से शुल्क जमा किया है, उसकी हार्डकॉपी एमआईएस नंबर सहित महाविद्यालय के कवरिंग लेटर केसाथ 30 अगस्त 2022 तक विश्वविद्यालय में सहायक कुलसचिव के पास जमा कराएं। उन्होंने कहा कि भविष्य में कोई भुगतान ऑफलाइन नहीं किया जाए और महाविद्यालय लॉगिन पर उपलब्ध ऑनलाइन तरीके से ही भुगतान किया जाए।
विज्ञापन
पीएम गति शक्ति स्टेट पोर्टल विकास करने के आदेश
आरएमपीयू से संबद्ध महाविद्यालयों में पीएम गति शक्ति स्टेट पोर्टल विक सित करने के आदेश दिए गए हैं। पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान से संबंधित सूचना महाविद्यालय की लॉगिन पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से भरें। अभी तक केवल 61 महाविद्यालयों ने जानकारी मुहैया कराई है, जो चिंताजनक है। 27 अगस्त तक लॉगिन पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से जानकारी दी जाए।