फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The dancer girlfriend along with her husband and brother-in-law killed her lover in a cemetery in aligarh

UP: कब्रिस्तान में प्रेमी का कत्ल... डांसर प्रेमिका ने पति और बहनोई संग मिलकर मारा; फैजल के भाई ने खोला ये राज

Mon, 14 Jul 2025 03:20 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 14 Jul 2025 03:20 PM IST
सार

अलीगढ़ के शाहजामल कब्रिस्तान में युवक की हत्या में प्रेमिका, उसके पति और बहनोई पर मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रेमिका ने पति और बहनोई संग प्रेमी की हत्या की थी। 

विज्ञापन
The dancer girlfriend along with her husband and brother-in-law killed her lover in a cemetery in aligarh
aligarh murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के देहली गेट के शाहजमाल कब्रिस्तान में फैजल की हत्या को उसकी शादीशुदा प्रेमिका ने अपने पति और बहनोई संग मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने फैजल के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


इसमें आरोप है कि प्रेमिका फैजल को ब्लैकमेल कर रही थी। इसे लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में उसकी हत्या की गई है। रोरावर के बरी मोहल्ला निवासी फैजल (25) का शव शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे शाहजमाल कब्रिस्तान में मिला था। 
विज्ञापन


पोस्टमार्टम में उसकी सिर में चोट पहुंचकर हत्या किया जाना उजागर हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर देहली गेट पुलिस ने भाई की तहरीर पर प्रेमिका सोनी, उसके पति सालिम व बहनोई शाहरुख पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ रामेंद्र शुक्ला के अनुसार अब तक की जांच व परिवार के आरोप से स्पष्ट हुआ है कि चोरी आदि मुकदमों के आरोपी फैजल के पेशे से पार्टी डांसर सोनी से प्रेम संबंध थे। वह उसे किसी मुद्दे पर ब्लैकमेल कर रही थी। इसी पर दोनों में विवाद शुरू हो गया था।

दोनों में एक सप्ताह पहले बदायूं में भी विवाद हुआ था। इसी क्रम में यह हत्या किए जाने का आरोप है। सीओ प्रथम मयंक पाठक के अनुसार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पकड़े जाने पर पूछताछ के आधार पर हत्या की सही वजह उजागर होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed