फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The curtain on the secrets of murder Alamgir expected

आलमगीर हत्याकांड के रहस्यों पर से पर्दा उठने की उम्मीद

Wed, 29 Jun 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 29 Jun 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
The curtain on the secrets of murder Alamgir expected
आलमगीर - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
कुख्यात शूटर मुनीर की गिरफ्तारी से हाई प्रोफाइल आलमगीर हत्याकांड के रहस्यों पर से पर्दा उठने की उम्मीद है। मुनीर की गिरफ्तारी की सूचना के बाद एएमयू छात्र रहे आलमगीर के 70 वर्षीय वालिद शमीम अहमद सक्रिय हो गए है। उन्होंने अलीगढ़ एसएसपी लव कुमार से फोन पर बात की। एसएसपी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वे मुनीर को रिमांड पर लेंगे। आलमगीर का जो भी हत्यारा होगा, जेल जाएगा।
विज्ञापन

18 सितंबर 2015 को एएमयू कैंपस स्थित कंप्यूटर सेंटर के सामने बीएसडब्लू छात्र आलमगीर को गोलियों से छलनी कर दिया गया था। उपचार के दौरान उनकी जेएन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। आलमगीर सहारनपुर के रहने वाले थे। इस मामले में कुख्यात मुनीर का नाम सामने आया था। सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर करीब महीने तक एएमयू में जमकर हंगामा एवं धरना-प्रदर्शन हुआ था।
विज्ञापन

छात्रों ने वीसी लॉज के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया था। इस धरने में आलमगीर के वालिद एवं परिजन शामिल हुए थे। एएमयू प्रशासन पर भी तमाम तरह के आरोप लगे थे। एएमयू कुलपति ने इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग मुख्यमंत्री एवं केंद्र सरकार से की थी। लेकिन हुआ कुछ नहीं। अब जब मुनीर की गिरफ्तारी हुई है तो एक बार फिर से परिजनों की उम्मीद जग गई है कि उनके जवान बेटे को निर्ममता से मारने वाले का नाम सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलमगीर के वालिद शमीम अहमद ने बताया कि उनकी एसएसपी अलीगढ़ से बात हुई है। मेरी इच्छा है कि बेटे के हत्यारे का खुलासा हो और उसे सजा मिले।  आज आलम यह है कि आलमगीर के नजदीकी छात्र एवं शिक्षक भय से उनका फोन तक नहीं उठाते। एएमयू प्रशासन एवं राज्य सरकार से अभी तक कोई मदद भी नहीं मिली है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed