फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The couple committed suicide

अलीगढ़ः घर से निकले बुजुर्ग दंपती ने ट्रेन से कटकर दी जान

Mon, 06 Dec 2021 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
The couple committed suicide
बिटा का फाइल फोटो। - फोटो : CITY OFFICE
महानगर से सटे मूसेपुर गांव के पास दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर घर से निकले बुजुर्ग दंपती ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। यह वाकया रविवार तड़के करीब साढ़े चार बजे हुआ। खबर पर महुआ खेड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई। दंपती की शिनाख्त भी हो गई। मगर परिवार किसी तरह की जानकारी देने के बजाय चुप्पी साधे है। पुलिस इसे घरेलू कलह से जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन

मडराक क्षेत्र के गांव मुकुंदपुर के 60 वर्षीय रविंद्रपाल सिंह खेती-बाड़ी करते थे। उनके दो बेटे हैं। परिवार की ओर से पुलिस को बताया गया कि उनके पिता व 55 वर्षीय मां सर्विस्ता उर्फ बिट्टा देवी शनिवार शाम करीब चार बजे किसी वजह से घर में हुए विवाद के बाद निकल गए। इसके बाद वे रात तक घर नहीं लौटे। हालांकि, परिजन उन्हें तलाशते फिर रहे थे। इसी बीच तड़के करीब चार बजे दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर दाऊद खां स्टेशन के पास मूसेपुर गांव के पास ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। इस खबर पर महुआ खेड़ा पुलिस भी पहुंच गई। कुछ ही देर में खबर क्षेत्र में फैली तो उनके बेटे राजू उर्फ राजेश व अन्य परिजन भी वहां पहुंच गए। पहचान के बाद परिवार का हाल बेहाल हो गया। इंस्पेक्टर महुआ खेड़ा के अनुसार परिवार ने साफ तौर पर कुछ नहीं बताया है। चुप्पी साधे हुए हैं। मगर मामला घरेलू विवाद से ही जुड़ा लग रहा है। जांच के बाद तस्वीर साफ होगी।
विज्ञापन

मडराक टोल पर भी पहुंचे थे दोनों
घर से गायब होने के बाद जब दोनों रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिवार ने उनकी खोज शुरू की। इसके बाद उन्हें रात में मडराक टोल के सीसीटीवी में कैद पाया गया। इसके बाद उनका सुराग नहीं लगा। अगर परिजन मडराक टोल के बाद सही दिशा में खोजते तो शायद दोनों को बचाया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन के आगे कूदकर युवती ने दी जान
महानगर के बरछी बहादुर के पास कठपुला के नीचे शनिवार देर शाम ट्रेन के आगे कूदकर एक युवती ने जान दे दी। जीआरपी के अनुसार बन्नादेवी सराय रहमान चौक की 20 वर्षीय जेबा पुत्री सलीम शनिवार सुबह से घर से निकली थी। इसके बाद उसने शाम को आत्महत्या कर ली। परिवार ने उसे मानसिक रूप से कमजोर बताया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है।

रविंद्रपाल सिंह का फाइल फोटो।

रविंद्रपाल सिंह का फाइल फोटो।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed