फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The cost of every vote in a democracy

अलीगढ़ : लोकतंत्र में हर वोट की कीमत..रूठ जाती आपके माननीय की किस्मत

Thu, 10 Feb 2022 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
The cost of every vote in a democracy
अभिषेक शर्मा
विज्ञापन

सियासत में किस्मत कब चमक जाए और कब रूठ जाए, ये कभी किसी को पता नहीं रहता। मगर आपके माननीय की इस किस्मत को राह दिखाने में सबसे महत्वपूर्ण है आपका एक-एक कीमती वोट। इसलिए मतदान अवश्य करें और लोकतंत्र के उत्सव में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अपने माननीय की किस्मत चमकाने का मौका न गवाएं। जिले में कई ऐसे उदाहरण हैं, जब 64 से लेकर 500 से 600 और एक हजार वोटों से प्रत्याशी चुनाव हारे हैं। हार के बाद समर्थक पछताते दिखते हैं। मगर उस पछतावे से कोई लाभ नहीं। जिले का सबसे बड़ा उदाहरण सियासी दिग्गज चौ. राजेंद्र सिंह की 64 वोट से हार का है। इस हार के बाद उनका सबसे बड़ा सियासी कदम ठहर गया था।
जीवनभर सताती है कम अंतर से हार की कसक
सियासी समर में जी तोड़ मेहनत करने वाले सूरमाओं और उनके समर्थकों को जब परिणाम सुनने को मिलता है कि चंद वोटों से हार का सामना करना पड़ा है तो खुद उनको और उनके समर्थकों को जीवन भर चंद वोटों के अंतर से हार की कसक सताती है। अपने जिले में एक नहीं कई ऐसे किस्से हैं, जिनमें बेहद कम वोटों से कई सूरमाओं को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंच से विकास की बात, धरातल पर जात-पात
बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान से पहले सियासी बिसात जब से बिछी है, तब से अब तक अलग-अलग मंचों से हर दल ने विकास की बात की है। कहीं कोई कुछ कहते सुना गया तो कहीं कोई कुछ कहते सुना गया। मगर मैदान में सूरमाओं को उतारने से लेकर मतदान के लिए खेमेबंदी तक करने में विकास से दूर जात-पात का गणित बैठाते देखा गया है। सीटों पर प्रत्याशी जातीय ध्रुवीकरण और समीकरण के सहारे उतारे गए। प्रत्याशियों ने भी उसी ध्रुवीकरण और समीकरण के सहारे मतदान के लिए लोगों को अपने हक में प्रेरित किया है। मगर यह सब मतदान प्रतिशत पर कितना असरकारी होगा, यह बृहस्पतिवार को साफ हो जाएगा। हर स्तर पर प्रयास मतदान प्रतिशत बढ़ाने का चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान प्रतिशत बढ़ाने की कवायद
मतदान से पहली रात कत्ल की रात के नाम से पुकारी जाती है। बुधवार रात में हर स्तर पर खेमेबंदी अपने हक में करने का प्रयास रहेगा। इस दौरान सभी दलों व प्रत्याशियों का सबसे अधिक जोर अपने-अपने खेमे का मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर है। सभी के प्रयास हैं कि किसी भी कीमत पर मतदान प्रतिशत कम न रह जए। ऐसे में मतदाताओं की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे मतदान प्रतिशत बढ़ाकर लोकतंत्र में अपनी भूमिका निभाएं।
- ये देखें पुराने परिणाम
-1967 में कोल पर जनसंघ के किशनलाल दिलेर ने कांग्रेस के रमेश करन को 485 मतों से हराया।
-1969 में अतरौली पर जनसंघ के कल्याण सिंह ने कांग्रेस के अमर सिंह को 538 मतों से हराया।
-1974 शहर पर जनसंघ के इंद्रपाल सिंह ने कांग्रेस के ख्वाजा हलीम को 619 मतों से हराया।
-1989 में इगलास पर कांग्रेस के बिजेंद्र सिंह ने जनता दल के राजेंद्र सिंह को 64 मतों से हराया।
-2002 में खैर पर बसपा के प्रमोद गौड़ ने रालोद के सत्यपाल सिंह को 362 मतों से हराया।
-2012 में कोल पर सपा के जमीरउल्लाह ने कांग्रेस के विवेक बंसल को 599 मतों से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed