फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The city is divided into 21 sectors due to Muharram and Tiranga Yatra

अलीगढ़ : मोहर्रम और तिरंगा यात्रा को लेकर शहर में 21 सेक्टर में बंटा

Tue, 09 Aug 2022 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
The city is divided into 21 sectors due to Muharram and Tiranga  Yatra
मोहर्रम का जुलूस मंगलवार को निकाला जाएगा और भाजयुमो द्वारा दो अलग अलग तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएंगी। इसे लेकर पुलिस प्रशासन के स्तर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर को 21 सेक्टरों में बांटा गया है और रूट डायवर्ट किया गया है। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत के अनुसार शहर में एक कंपनी बीएसएफ व दो कंपनी पीएसी के अलावा 150 अतिरिक्त पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। ये जुलूस के साथ रहेंगे। वहीं तिरंगा यात्रा को लेकर अलग इंतजाम किए गए हैं। सुबह आठ बजे से जुलूस खत्म होने तक रूट डायवर्ट रहेगा।
विज्ञापन

यह रूट डायवर्जन
- एफएम तिराहा से जमालपुर आने वाले वाहन बाईपास होकर जाएंगे।
- जमालपुर से शमशाद मार्केट आने वाले एएमयू के अंदर होकर जाएंगे।
- कलक्ट्रेट से शमशाद मार्केट जाने वाले वाहन ठंडी सड़क होकर जाएंगे।
- जेल पुल के नीचे से शमशाद जाने वाले वाहन तस्वीर महल होकर जाएंगे।
- तहसील तिराहे से तस्वीर महल आने वाले वाहन रसलगंज से जाएंगे।
- एएमयू से आने वाला जुलूस जब तहसील तिराहे पर आएगा उस समय सारसौल चौराहा, रसलगंज चौराहा से तहसील तिराहे की तरफ वाहन प्रतिबंधित। रसलगंज चौराहा/सारसौल चौराहा से यातायात डायवर्ट।
विज्ञापन

- देहलीगेट चौराहा व शंहशाह/ब्लूबर्ड तिराहे से गूलर रोड पर यातायात प्रतिबंधित।
- नादा पुल की ओर से देहलीगेट की ओर कोई भी वाहन अंदर नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed