फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The Children asked for Namkeen, Gave them liquor

मासूम बच्चों ने मांगी नमकीन तो पिला दी शराब

Sat, 04 Jan 2020 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
The Children asked for Namkeen, Gave them liquor
नलकूप पर बैठक अपने साथी के साथ शराब पी रहे नलकूप मालिक से पास ही सफाई कर रहे मासूम बच्चों ने खाने के लिए नमकीन मांगी तो नलकूप मालिक ने नमकीन देने का लालच देकर तीन बच्चों को शराब पिला दी। शराब के नशे में झूमते हुए बच्चे घर पहुंचे तो परिवार वालों के होश उड़ गए। जानकारी पर पुलिस ने आरोपी नलकूप मालिक को हिरासत में ले लिया है। वहीं तीनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव इतवारपुर निवासी विजय पुत्र मुख्त्यार सिंह के नलकूप के पास गांव के निवासी हरिया की भेड़ें रहती हैं। हरिया का नाती विवेक रोजाना नलकूप पर पहुंचकर सफाई करता है। शुक्रवार को विवेक (5) पुत्र नीरज अपने साथी ललित एवं विपिन पुत्र राजू (दोनों की उम्र करीब 4 वर्ष) के साथ दोपहर 12 बजे भेड़ों के बैठने वाले स्थान पर सफाई करने पहुंचा था। नलकूप मालिक विजय अपने साथी शेरपाल के साथ वहां बैठकर शराब पी रहा था।
विज्ञापन

उन दोनों के पास नमकीन देखकर विवेक, ललित व विपिन ने खाने के लिए नमकीन मांगी। इस पर विजय व शेरपाल ने मासूमों से कहा कि नमकीन तभी मिलेगी जब शराब पियोगे। नमकीन का लालच देकर दोनों ने मासूम बच्चों को शराब पिला दी। जट्टारी पुलिस ने विजय पुत्र मुख्तयार सिंह को हिरासत में लिया है। तीनों बच्चों का निजी चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को दो-दो ढक्कन शराब पिलाई गई थी, जिससे बच्चे झूम रहे थे। आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई की जा रही है। -जीतेंद्र सिंह, चौकी इंचार्ज, जट्टारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed