फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The chain robbed from the groom

अलीगढ़ः जयमाला के बाद लघुशंका के लिए गये दूल्हे से लूटी चेन

Sat, 11 Dec 2021 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
The chain robbed from the groom
पीड़ित दूल्हा। - फोटो : LODHA
थाना क्षेत्र के गांव बुलाकगढ़ी में बृहस्पतिवार देर रात जयमाला के बाद लघुशंका के लिए गये दूल्हे को गिराकर बदमाश सोने की चेन लूट कर फरार हो गये। दूल्हे के शोर मचाने पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बुलाकगढ़ी निवासी अर्जुन सिंह की बेटी आरती की बृहस्पतिवार को शादी थी। बुलंदशहर के थाना अरनियां के गांव पला से हरिश्चंद पुत्र भीकम सिंह बरात लेकर गांव आए थे। देर रात जयमाला कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दूल्हा हरिश्चंद लघुशंका के लिए खेत में लगे टेंट के पीछे चला गया। तभी बराती घराती बनकर घूम रहे तीन युवकों ने दूल्हे को दबोच लिया। धक्का देकर नीचे गिरा लिया और गले से सोने की चेन खींचकर फरार हो गए। दूल्हे के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। मामले में अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed