{"_id":"677c2f1dd32dbbb52009f114","slug":"the-car-collided-first-with-the-divider-and-then-with-the-electric-pole-aligarh-news-c-119-1-sali1001-101168-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पहले डिवाइडर से फिर बिजली के खंभे से टकराई कार, फिर पलटी गड्ढे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पहले डिवाइडर से फिर बिजली के खंभे से टकराई कार, फिर पलटी गड्ढे में
Tue, 07 Jan 2025 01:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Tue, 07 Jan 2025 01:00 AM IST
सार
अलीगढ़ की ओर से एक कार बहुत तेज रफ्तार से सिकंदराराऊ की ओर जा रही थी तभी अचानक अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन
सड़क किनारे गड्ढे में पड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार
- फोटो : संवाद
विस्तार
6 जनवरी की शाम करीब पांच बजे जीटी रोड पर बांके बिहारी फार्म हाउस के सामने तेज रफ्तार कार पहले डिवाइडर फिर बिजली के खंभे से टकराई। इसके बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। गनीमत रही कि कार में मौजूद लोगों के चोट नहीं आई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अलीगढ़ की ओर से एक कार बहुत तेज रफ्तार से सिकंदराराऊ की ओर जा रही थी तभी अचानक अनियंत्रित हो गई। कार में तीन लोग मौजूद थे। हाईवे पर तैनात हाइड्रा मशीन के जरिये कार को खाईं से निकलवाकर कार सवार चले गए।
विज्ञापन