फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The candidates created ruckus at the DM residence after cancellation nomination

अलीगढ़ः नामांकन निरस्त होने पर प्रत्याशियों का डीएम आवास पर हंगामा

Mon, 24 Jan 2022 11:40 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
The candidates created ruckus at the DM residence after cancellation nomination
प्रदर्शन करने पर हेमवंत सिंह चौहान को समझातीं डीएम सेल्वा कुमारी। - फोटो : CITY OFFICE
बरौली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरे छह प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सोमवार को जांच में निरस्त कर दिए गए। इस पर प्रत्याशियों ने बरौली की रिटर्निंग ऑफिसर व जिला प्रशासन पर गड़बड़ी कर नामांकन पत्रों को निरस्त करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद सभी प्रत्याशी डीएम आवास पर पहुंच गए। यहां उन्होंने धरना-प्रदर्शन करने के साथ ही नारेबाजी शुरू कर दी। डीएम सेल्वा कुमारी जे. की कार के आगे राष्ट्रीय क्रांति पार्टी की प्रत्याशी शशि राजपूत लेट गईं। उन्हें बमुश्किल महिला पुलिस कर्मियों ने हटाया। बाद में हंगामा कर रहे प्रत्याशियों को अफसरों ने समझा- बुझाकर शांत कराया। हंगामा करने वालों के खिलाफ थाना सिविल लाइंस में धारा 144 व महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

पहले चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। बरौली की रिटर्निंग ऑफिसर भावना विमल ने प्रेक्षक की मौजूदगी में नामांकन पत्रों की जांच की। कमियां पाए जाने पर राष्ट्रीय क्रांति पार्टी की प्रत्याशी शशि राजपूत, जनसत्ता पार्टी लोकतांत्रिक के प्रत्याशी हेमवंत सिंह चौहान, निर्दलीय विनीत कुमार, केशव सिंह बघेल आदि समेत छह प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त कर दिए गए। नामांकन पत्र निरस्त होने की जानकारी पर संबंधित प्रत्याशी कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करने लगे। इसके बाद समर्थकों के साथ सभी प्रत्याशी डीएम आवास पर पहुंच गए। यहां पर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। डीएम आवास पर हंगामा व प्रदर्शन की खबर पर पुलिस व प्रशासनिक अफसर आ गए और प्रत्याशियों से प्रत्यावेदन देने के लिए कहा। इस पर प्रत्याशियों व उनके समर्थकों ने प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए अन्याय का किए जाने आरोप लगाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इस बीच, जिलाधिकारी अपने आवास से सरकारी कार से निकलीं तो उनकी गाड़ी को घेर कर नारेबाजी शुरू कर दी गई। शशि राजपूत डीएम की गाड़ी के आगे लेट गईं और कार्रवाई की मांग करने लगीं। किसी तरह महिला पुलिस कर्मियों ने शशि राजपूत को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने समझाते हुए बताया कि नामांकन पत्रों की जांच प्रेक्षक की मौजूदगी में की गई है। यदि नामांकन जांच प्रक्रिया से संतुष्ट नहीं हैं तो वे हाईकोर्ट में अपना पक्ष रख सकते हैं। इस बीच एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल व एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत कई थानों की पुलिस, पीएसी समेत भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे प्रत्याशियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। करीब दो घंटे तक हंगामा हुआ।
धारा 144 के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज
एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि जिले में आदर्श आचार संहिता के साथ धारा 144 लागू है। कोविड- 19 (ओमिकॉन) महामारी के दृष्टिगत शासन स्तर से महामारी अधिनियम के तहत प्रतिबंध लागू हैं। इसके बारे में हंगामा कर रहे लोगों को अवगत कराया गया। किंतु इन सभी व्यक्तियों ने जिलाधिकारी आवास के सामने की सड़क पर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया और दो घंटे तक सड़क को बाधित किया। यह अधिनियम में दिए गए प्रावधानों का उल्लंघन है। इस आरोप में संबंधित के खिलाफ थाना सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज कराया गया है। नामांकन निरस्त होने वाले प्रत्याशियों को बताया गया कि कोई शिकायत करनी है तो वह उचित फोरम पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

प्रस्तावक न होने पर निरस्त हुए नामांकन
विधानसभा चुनाव में दावेदारी करने वाले प्रत्याशियों के लिए प्रस्तावकों की संख्या निर्धारित है। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को एक प्रस्तावक देना होगा, वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों को 10 प्रस्तावकों को साथ लाना होगा। प्रस्तावकों की संख्या कम होने पर उनका नामांकन वैध नहीं रह जाएगा। राष्ट्रीय दल के रूप में मान्यता एवं चुनाव वाले राज्य में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के अलावा शेष दलों के प्रत्याशियों को निर्दलीय के रूप में ही रखा जाता है।

नामांकन पत्र निरस्त कर देने पर प्रदर्शन लोग।

नामांकन पत्र निरस्त कर देने पर प्रदर्शन लोग।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed