फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The bridegroom gave birth to Kalyan's granddaughter

दुल्हन बनी कल्याण की पौत्री को राष्ट्रपति ने दिया आशीर्वाद

Thu, 08 Mar 2018 02:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़ Updated Thu, 08 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
The bridegroom gave birth to Kalyan's granddaughter
वर वधू को आशीर्वाद देते राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की पौत्री पूर्णिमा की बहुप्रतीक्षित शादी बुधवार को शाही अंदाज से संपन्न हुई। पूर्णिमा की शादी वरिष्ठ भाजपा नेता ठा. श्यौराज सिंह के बेटे कुंवर प्रवीण राज से हुई है। शादी समारोह जीटी रोड स्थित मस्कट फार्म हाउस और रॉयल रेजीडेंसी होटल में बनाए गए खूबसूरत शीशमहल में हुई। इसमें मुख्य मेहमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रहे, जिन्होंने वर-वधू को शुभाशीष दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कल्याण सिंह, उनके बेटे सांसद राजवीर सिंह, बहू प्रेमलता वर्मा और नाती शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह सहित अन्य परिजनों से कुशलक्षेम पूछा। देर रात पर दिल्‍ली के चावला बैंड की धुन पर बारात चढ़ी। दुल्हा हाथी पर सवार होकर पहुंचा। जहां बारातियों जमकर डांस किया।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने यहां हल्का नाश्ता लिया। यहां बनाए गए रिजर्व हॉल में उनको ठहराया गया था। कुछ देर ठहरने के बाद राष्ट्रपति वापस दिल्ली रवाना हो गए। इस समारोह में सबसे पहले राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहुंचीं। इसके बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कल्याण सिंह के मुख्यमंत्री कार्यकाल में सिंचाई मंत्री रहे ओमप्रकाश सिंह, पूर्व कबीना मंत्री लाल जी टंडन और उनके बेटे गोपाल टंडन, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ओम माथुर सहित दूसरे दिग्गज नेता पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक आए। कुुछ देर बाद ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, भाजपा संगठन के यूपी प्रभारी सुनील बंसल आए। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के साथ सीएम योगी आदित्याथ सबसे आखिर में पहुंचे। उन्होंने भी वर-वधू को आशीर्वाद दिया और कल्याण सिंह से कुशलक्षेम पूछा।


योगी जैसे ही वहां से निकले झारखंड की राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू, सांसद साक्षी महराज भी आए। इसी दौरान यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी आ गए। समारोह स्थल पर अलीगढ़ जिला प्रभारी एवं गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने मेजबान की भूमिका में सभी भाजपा नेताओं का स्वागत किया। उनके साथ अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, हाथरस सांसद राजेश दिवाकर भी मौजूद रहे। अलीगढ़ के सभी भाजपा विधायक ठा. दलवीर सिंह, संजीव राजा, राजवीर दिलेर, अनिल पाराशर, अनूप प्रधान, रवेंद्र पाल सिंह भी मेहमानों की आवभगत में लगे रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. देवराज सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, बंटी उपाध्याय भी टीम के साथ मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed