{"_id":"5fd7ba528ebc3e3b6d3f866e","slug":"the-bar-association-aligarh-news-ali251135593","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन चुनाव की प्रक्रिया शुरू, पहले दिन 18 नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन चुनाव की प्रक्रिया शुरू, पहले दिन 18 नामांकन
Tue, 15 Dec 2020 02:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
दिवानी में दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन चुनाव में नामाकंन पर्चा चुनाव अधिकारी आरओ जगदीश सारस्वत साथ म?
- फोटो : amar ujala
अलीगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए सोमवार से प्रक्रिया शुरू हो गई। सोमवार को 18 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। नामांकन मंगलवार को भी जारी रहेगा। बुधवार को नाम वापसी का आखिरी दिन है।
विज्ञापन
चुनाव अधिकारी और एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जगदीश सारस्वत ने बताया कि अध्यक्ष पद पर बृजेश कुमार सिंह और हेमेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने नामांकन किया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर अन्वेष गौतम और सुरेंद्र कुमार ने नामांकन किया है। महासचिव पद पर कृष्ण पाल सिंह और अनिल सेंगर ने दावेदारी की है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर चेतन सिंह और उदयवीर सिंह राणा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। कोषाध्यक्ष पद पर विजय यादव और संतोष कुमार ने नामांकन किया है।
विज्ञापन
ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर गौतम चतुर्वेदी, वेद प्रकाश और पवन रावत ने, संयुक्त सचिव प्रकाशन के पद पर रामवीर सिंह, संयुक्त सचिव पुस्तकालय के पद पर बृजेश कुमार ने नामांकन किया है। जगदीश सारस्वत ने बताया कि वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए एस रहमान, वेद प्रकाश शर्मा और सुरेश कुमार ने नामांकन किया है। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में सह चुनाव अधिकारी के रूप में उनके साथ शिशुपाल यादव, वीरेंद्र शर्मा, सतीश शर्मा, राधेश्याम यादव और विजय पाल शर्मा सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन