फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The Aligarh Bar Association Nomination

The Aligarh Bar Association: नामांकन शुरू, पहले दिन भरे गए 27 पर्चे, इन्होंने भरा पर्चा

Thu, 12 Dec 2024 10:38 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 12 Dec 2024 10:38 AM IST
सार

दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज भी जारी रहेगी। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद अधिकृत प्रत्याशी घोषित होंगे।

विज्ञापन
The Aligarh Bar Association Nomination
महासचिव पद के लिए नंमाकन देते दीपक बंसल - फोटो : संवाद

विस्तार

दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2024-25 के लिए 11 दिसंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन सभी पदों के लिए कुल 27 दावेदारों ने अपने समर्थकों के साथ पूरे जोश के साथ नामांकन पत्र दाखिल किए।

विज्ञापन


दीवानी परिसर में जुलूस निकालते हुए दावेदार निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन करने पहुंचे। नामांकन प्रक्रिया आज भी जारी रहेगी। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद अधिकृत प्रत्याशी घोषित होंगे।
विज्ञापन


दीवानी परिसर में पिछले कई दिनों से चुनावी तैयारियां जारी हैं। चुनाव अधिकारी के अनुसार पहले दिन 11 दिसंबर को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह से ही प्रत्याशी और उनके समर्थकों में उत्साह देखा गया। दोपहर में प्रत्याशियों के साथ समर्थक जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते निकले और दीवानी स्थित बार सभागार में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए नामांकन किया गया। निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार शैली के अनुसार आज भी नामांकन होंगे। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी के बाद अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे। 20 दिसंबर को मतदान व 21 दिसंबर को मतगणना होगी ।

इन्होंने किया नामांकन

अध्यक्ष पद
- शैलेंद्र कुमार सिंह
- संतोष कुमार वशिष्ठ
- भुवनेश कुमार गोस्वामी
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद
- देवेंद्र सिंह राघव
- संजय कुमार सहगल
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद
- कमला भट्ट शर्मा
- तनवीर अहमद
कोषाध्यक्ष पद
- जगदीश प्रसाद बघेल
- वेदप्रकाश शर्मा

महासचिव पद
- राजीव कुमार
- अनिल कुमार शर्मा
- हरेंद्र सिंह चौहान
- राजेंद्र कुमार शर्मा
- दीपक बंसल
संयुक्त सचिव प्रशासन
- रामानुज काैशिक
- जुल्फिकार अली भुट्टो
- पवन प्रताप सिंह
संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद
- उभयवीर सिंह

वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद
- जय प्रकाश रावत
- एस. रहमान
- उदयवीर सिंह राना
- उदयवीर सिंह
कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद
- कमलेश कुमारी
- मौ. असलम खान
- अर्जुन सक्सेना
- राकेश कुमार
- भगवान दास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed