फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The Aligarh Bar Association Election 2024 Results

The Aligarh Bar Association: देर रात आए नतीजे, शैलेंद्र कुमार सिंह अध्यक्ष, दीपक बंसल बने महासचिव

Sun, 22 Dec 2024 07:23 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 22 Dec 2024 07:23 AM IST
सार

देर रात नतीजे घोषित होते ही समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और ढ़ोल-नगाड़ों के साथ ही फूलमालाओं से लादकर व मिष्ठान वितरण कर विजयी जुलूस निकाला। हालांकि इस दाैरान शिकस्त पाने वाले प्रत्याशियों ने भी विजेताओं को बधाई दी। 

विज्ञापन
The Aligarh Bar Association Election 2024 Results
अध्यक्ष पद पर शैलेन्द्र कुमार सिंह की हुई जीत पर माला पहनाकर स्वागत - फोटो : संवाद

विस्तार

दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठापूर्ण वार्षिक चुनाव का परिणाम 21 दिसंबर देर रात जारी हो गया। इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर शैलेंद्र कुमार सिंह व महासचिव पद पर दीपक बंसल ने जीत हासिल की है। शैलेंद्र कुमार सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी उमेश पाठक को शिकस्त दी। शैलेंद्र कुमार सिंह को 725 और उमेश पाठक को 499 मत हासिल हुए। इस तरह शैलेंद्र कुमार सिंह 226 मतों से विजयी रहे।
विज्ञापन


जबकि अध्यक्ष पद के अन्य प्रत्याशी मनोज शर्मा 368, राजेंद्र वर्मा को 267, अनूप काैशिक को 129, संतोष वशिष्ठ को 123,रामअवतार सिंह को 52 व भुवनेश गोस्वामी को 34 मत मिले। 19 मत निरस्त हुए। महासचिव पद पर दीपक बंसल को 800 मत मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी अनिल शर्मा को 332 वोटों से हरा दिया। इन्हें 468 मत प्राप्त हुए। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर देवेंद्र राघव ने 750 मत पाकर रामकुमार गुप्ता को 221 मतों से हरा दिया। इन्हें 529 वोट मिले। 68 मत निरस्त रहे। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कमल भट्ट को 1135 वोट मिले। इन्होंने अनमोल को 617 मतों से शिकस्त दे दी, अनमोल को 518 मत प्राप्त हुए। 52 मत निरस्त हुए।
विज्ञापन

दीपक बंसल महासचिव बने
विज्ञापन
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद पर आशीष यादव ने 830 मत पाकर वेदप्रकाश को 10 मतों से हरा दिया, इन्हें 820 वोट मिले। 67 मत निरस्त हुए। संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर पवन प्रताप ने 810 मत पाकर रामानुज को 201 मतों से हरा दिया। इन्हें 609 मत प्राप्त हुए। 28 वोट निरस्त हुए। संयुक्त सचिव पुस्तकालय के पद पर उभयवीर सिंह ने 1241 मत हासिल कर अमित कुमार को 384 मतों से हरा दिया। इन्हें 857 वोट प्राप्त हुए। 75 मत निरस्त हुए। विजेताओं की घोषणा होते ही उनके पक्ष के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और ढ़ोल-नगाड़ों के साथ ही फूलमालाओं से लादकर व मिष्ठान वितरण कर विजयी जुलूस निकाला। हालांकि इस दाैरान शिकस्त पाने वाले प्रत्याशियों ने भी विजेताओं को बधाई दी। 
Trending Videos

दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव कार्यक्रम के तहत कुल आठ पदों के लिए 42 प्रत्याशी चुनाव मैदान में आमने - सामने थे। शुक्रवार को शांतिपूर्वक मतदान के बाद शनिवार सुबह आठ बजे से मतों की गणना कलक्ट्रेट सभागार में मुख्य चुनाव अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह व मनोज शैली की देखरेख में हुई। यहां भारी पुलिस बल की उपस्थिति में मतपेटिकाओं को खोला गया। इसके बाद 34 राउंड में मतों की गिनती हुई। राउंड वार मतगणना का परिणाम घोषित होने के बाद प्रत्याशियों के समर्थक खुशी से झूमने लग जाते। जैसे-जैसे मत खुले प्रत्याशियों की धड़कनें तेज होती गईं।
जीत का जश्न
दीवानी एवं कलक्ट्रेट से जुड़े तमाम अधिवक्ता पल- पल की अपडेट लेते रहे। देर रात परिणाम जारी होने तक अधिवक्ताओं की भीड़ जुटी रही। इनमें खासा उत्साह दिखाई दिया। सुबह से ही अधिवक्ताओं व समर्थकों की भीड़ का जुटना शुरू हुआ। हर कोई अपने-अपने प्रत्याशी के संबंध में जानकारी लेता रहा । मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने देर रात विजेताओं की घोषणा की तो विजेता अपने समर्थकों के साथ खुशी से झूम उठे। उन्होंने माला पहनाकर और विजयी जुलूस निकालकर विजेताओं की बधाई दी।

ये रहे नतीजे

  • अध्यक्ष - शैलेंद्र कुमार सिंह 725, उमेश पाठक 499
  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष - देवेंद्र राघव 750, रामकुमार गुप्ता 529
  • कनिष्ठ उपाध्यक्ष - कमल भट्ट 1135,
  • महासचिव - दीपक बंसल 800 , अनिल शर्मा 468
  • कोषाध्यक्ष - आशीष यादव 830, वेदप्रकाश 820
  • संयुक्त सचिव प्रशासन - पवन प्रताप ने 810, रामानुज 609
  • संयुक्त सचिव पुस्तकालय - उभयवीर सिंह 1241, अमित कुमार 857
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed