फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The agitation by the finger of the Ambedkar statue breaking, the followers put the jam

अंबेडकर प्रतिमा की उंगली तोड़ने से आक्रोश, अनुयायियों ने लगाया जाम

Mon, 05 Mar 2018 02:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़ Updated Mon, 05 Mar 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
The agitation by the finger of the Ambedkar statue breaking, the followers put the jam
एडीएम सिटी से नोकझोंक करते लोग साथ में पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
थाना गांधी पार्क  के तहत अंबेडकर पार्क में लगी डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा की उंगली शरारती तत्वों ने शनिवार रात तोड़ दी। रविवार सुबह यह सूचना पाकर अंबेडकर अनुयायियों ने बड़ी संख्या में वहां पहुंचकर आक्रोश जाहिर किया। सुबह करीब 10 बजे इन लोगों ने पार्क के बाहर अनूपशहर रोड पर जाम लगा दिया। वहां पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से प्रदर्शनकारियों की तीखी नोक-झोंक हुई। बाद में एडीएम सिटी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब दो घंटे बाद जाम खुलवाया। इसके बाद प्रतिमा की मरम्मत करा दी गई। इस मामले में बसपा जिलाध्यक्ष ने तहरीर दी है। 
विज्ञापन


स्थानीय घंटाघर के निकट अंबेडकर पार्क में लगी डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की उंगली किसी शरारती तत्व ने शनिवार की रात तोड़ दी। सुबह इसकी जानकारी जैसे ही अंबेडकर अनुयायियों को हुई तो वह काफी तादाद में वहां पहुंच गए। मेयर मो. फुरकान, पूर्व मंत्री चौ. महेंद्र सिंह, बसपा के जोन कॉर्डिनेटर रणवीर सिंह कश्यप, जोन कॉर्डिनेटर महेश चौधरी, सूरज सिंह, गजराज सिंह विमल, अशोक सिंह, बसपा जिलाध्यक्ष तिलकराज यादव आदि नेता भी वहां पहुंच गए। इन लोगों ने प्रतिमा के  क्षतिग्रस्त करने पर खासा आक्रोश था।
विज्ञापन


अंबेडकर अनुयायियों ने पहले तो पार्क के बाहर धरना दिया और उसके बाद नारेबाजी करते हुए करीब 10 बजे एनएच पर जाम लगा दिया। हंगामे की जानकारी मिलने पर वहां एडीएम सिटी एसबी सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट पहुंच गए। उक्त अधिकारियों ने समझा बुझाकर इन्हें शांत करा दोपहर करीब 12 बजे जाम खुलवाया और प्रतिमा की मरम्मत करा इसे ठीक कराया। इस मामले में बसपाई डीएम से भी मिले। उन्होेंने उनसे पार्क में सीसीटीवी कैमरे लगवाने, प्रतिमा को अष्टधातु की बनवाने और पार्क में चौकीदार की ड्यूटी लगाने की मांग की। डीएम ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा जिलाध्यक्ष ने सिविल थाने में इस सिलसिले में तहरीर देकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस बारे में एडीएम सिटी का कहना है कि प्रतिमा की जिस उंगली को तोड़ा गया था, उसे ठीक करा दिया गया है। पार्क में सफाई व चौकीदार का भी इंतजाम किया जाएगा। 


इधर, कुछ अन्य संगठनों ने भी अंबेडकर प्रतिमा को खंडित करने पर रोष जताया है। भारत मुक्ति मोर्चा ने इस सिलसिले में डीएम को ज्ञापन देकर इस प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले शरारती तत्वों का पता लगाकर उन्हें जेल भेजने व अष्टधातु की प्रतिमा लगवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में जगदीश माहौर, प्रदीप कुमार, ललित माहौर, महेंद्र माहौर, शिव कुमार, भगवानदास, राजेंद्र कुमार, बलवीर सिंह, सुशील बौद्ध आदि थे। युवा शक्ति दल ने डीएम को दिए ज्ञापन में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित करने वालों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में शांति स्वरूप जाटव, निशांत कुमार जाटव, टिल्लू कुमार जाटव, सौरव कुमार जाटव, मोनू कुमार जाटव थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed