फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The accused was caught before his suicide

अलीगढ़ : खुद की आत्महत्या से ऐन पहले दबोचा गया हत्यारोपी

Tue, 04 Aug 2020 02:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
The accused was caught before his suicide
हत्या का आरोपी। - फोटो : CITY OFFICE
प्रेमिका की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस की कवायद और प्रेमिका की मां के मोबाइल ने खासी मदद की। वरना आरोपी खुद भी सुसाइड करने की तैयारी में था, जिस समय उसे दबोचा गया। उसके हाथ में लोड तमंचा था और आत्महत्या करने की तैयारी में था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी हत्या के बाद मृत युवती की मां के मोबाइल को ले गया है। इस पर पुलिस ने दिन में युवक के मोबाइल व युवती की मां के मोबाइल की लोकेशन देखने का प्रयास किया। मगर दोनों मोबाइल बंद थे। देर शाम युवक ने शराब पीने के बाद युवती की मां के मोबाइल को ऑन कर लिया। इस नंबर पर जब गांधीपार्क पुलिस ने फोन मिलाया तो घंटी जाने लगी और युवक ने फोन रिसीव भी कर लिया। इस पर पुलिस ने उसे बातों में लगाना शुरू किया और उसके मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करना भी शुरू कर दिया। पुलिस का प्रयास था कि अगर वह बात करता रहेगा तो लोकेशन जानने में आसानी होगी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मणिकांत शर्मा उससे बात करते रहे और सीओ द्वितीय पंकज श्रीवास्तव सर्विलांस की मदद से उसकी लोकेशन देखते रहे। इस दौरान वह बातों में यही कह रहा था कि उसने प्रेमिका को तो मार दिया और अब खुद भी जान देने जा रहा है। पुलिस एक घंटे उससे बात करने में उसकी लोकेशन निकालने में सफल रही। वह एक किमी रेडियस में ही था। इस पर पुलिस ने छह टीमें सादा में तैयार कीं। जिनमें खुद सीओ, इंस्पेक्टर के अलावा धनीपुर चौकी इंचार्ज अश्वनी शर्मा, बन्नादेवी थाने से राजेश कुमार अविनाश दुबे आदि थे। कुछ चौपहिया में थे, कुछ दोपहिया में तो कुछ पैदल। सभी ने घेराबंदी कर जब आरोपी को एक खाली प्लाट में पकड़ा तो उसके हाथ में लोड तमंचा मिला। यह देख सभी ने सुकून महसूस किया कि अगर बातों में न उलझाते और कुछ देर हो जाती तो शायद यह अपनी जान ले लेता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed