फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tension continues in Moosepur, ten arrested

मूसेपुर में तनाव बरकरार, अब तक दस गिरफ्तार

Tue, 12 Jul 2022 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Tension continues in Moosepur, ten arrested
लोधा के गांव मूसेपुर में दो पक्षों में हुई फायरिंग के बाद गली में पसरा सन्नाटा। - फोटो : CITY OFFICE
लोधा क्षेत्र के गांव मूसेपुर में रविवार को हुए दोहरे हत्याकांड में अब तक दस गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। इन महिलाओं पर लाठी डंडे चलाने और फायरिंग के दौरान बंदूकों में कारतूस भरकर देने का आरोप है। तनाव के कारण गांव में पुलिस बल तैनात है। वहीं, जिस मोहल्ले में रविवार को घटना हुई थी, वहां दूसरे दिन सन्नाटा रहा। शोक संवेदना व्यक्त करने आने वालों की चहलकदमी से सन्नाटा टूटता दिखता था।
विज्ञापन

कपड़े की दुकान में चोरी का आरोप लगने और पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने से पैदा हुई रंजिश में रविवार को यह घटना हुई। आरोपी पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह ने साथियों व परिवार के लोगों संग मिलकर भूरी सिंह पक्ष पर हमला बोला। इस हमले में भूरी सिंह व उनकी विवाहित बेटी राधा की गोली लगने से मौत हुई।
विज्ञापन

इसके अलावा, 11 लोग जख्मी हुए। इनमें से अभी कुछ का जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। इस घटना में दर्ज मुकदमे के आधार पर आठ लोग रविवार शाम तक गिरफ्तार कर लिए गए थे। दूसरी तहरीर में नामजद पूर्व प्रधान की पत्नी नीता व हरी सिंह की पत्नी अवधेश को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया। इस दौरान किसी आरोपी के चेहरे पर जेल जाने को लेकर या दोहरे हत्याकांड को लेकर कोई पश्चाताप का भाव नहीं दिखाई दिया। पुलिस पूछताछ में उन्होंने खुले तौर पर हत्याएं करना स्वीकारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भेजे गए जेल
मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह सहित ओम प्रकाश, राम सिंह, रवि ,भूपेंद्र, बुधपाल, कालू और राजू सहित महिला नीता और अवधेश।
- मूसेपुर की घटना में अब तक दस आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। बाकी की तलाश में टीमें जुटी हैं। गांव में तनाव जैसी कोई बात नहीं, एहतियातन पुलिस बल तैनात है। हर पहलू पर नजर रखी जा रही है। - मोहसिन खान, सीओ गभाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed