{"_id":"5da634288ebc3e01702d247b","slug":"tenis-chaimpionship-aligarh-news-ali216337927","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेनिस में श्रेया-फायजा जोड़ी व तन्वी बनीं चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेनिस में श्रेया-फायजा जोड़ी व तन्वी बनीं चैंपियन
विज्ञापन
प्रदेशीय महिला टेनिस प्रतियोगिता में खेलती इलाहाबाद की खिलाड़ी।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश स्तरीय महिला टेनिस प्रतियोगिता के एकल में मेरठ की तन्वी अहलावत व युगल में अलीगढ़ की श्रेया-फायजा शाकिर की जोड़ी चैंपियन बनीं।
स्टेडियम के सिंथटिक कोर्ट पर एकल के फाइनल में मेरठ की तनवी ने अलीगढ़ की फायजा शाकिर को 6-4 से हराकर खिताब जीता। युगल के फाइनल में अलीगढ़ की श्रेया व फायजा की जोड़ी ने मेरठ की तन्वी व अविशि की जोड़ी को 6-0 से हरा दिया। विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को एसएसपी आकाश कुलहरि ने पुरस्कृत किया।
इससे पूर्व युगल के क्वार्टर फाइनल में प्रयागराज की जमजम-जोया ने अलीगढ़ की कुंजल व शरीफा को 6-2 से हराया। प्रयागराज की अलीशा-अदिति ने बरेली की अंजली-महिमा को 6-1 से हराया। मेरठ की तन्वी-अविशी प्रयागराज की निष्ठा-अंकिता को 6-3 से शिकस्त दी। अलीगढ़ की श्रेया-फायजा ने आगरा की अनीशा-इच्छा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में मेरठ की तन्वी-अविशी ने प्रयागराज की अलीशा-अदिति को 6-3 से हराया। अलीगढ़ की श्रेया-फायजा ने प्रयागराज जमजम-जोया को 6-0 से हरा दिया।
एकल के क्वार्टर फाइनल में अलीगढ़ की श्रेया ने प्रयागराज की जोया को 5-0, मेरठ की तन्वी ने प्रयागराज की निष्ठा को 5-1, प्रयागराज की अलीशा ने प्रयागराज की जमजम को 5-2, अलीगढ़ की फायजा ने प्रयागराज की अंकिता को 5-4, 7-4 से शिकस्त दी। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिल कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी विजय सिंह, उप क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव शमशाद निसार आजमी आदि मौजूद रहे।