फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tendulkar Masters beat Dhoni Fighters

Memorial Under-14 Challenger Trophy: तेंदुलकर मास्टर्स ने धोनी फाइटर्स को हराया, अगस्त्य फाइटर ऑफ द मैच

Sat, 14 Jun 2025 01:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 14 Jun 2025 01:51 PM IST
सार

तेंदुलकर मास्टर्स ने 20 ओवर में 7- विकेट पर 221 रनों का विशाल स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए धोनी फाइटर्स की पूरी टीम ताश के पत्तों की तरहं टीम 41 रनों पर सिमट गई। पूरी टीम 8 ओवर में 41 रनों पर ऑल आउट हो गई।

विज्ञापन
Tendulkar Masters beat Dhoni Fighters
मेमोरियल अंडर 14 क्रिकेट ट्रॉफी में जीत के बाद खुशी मनाते खिलाड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में महेश्वर इंटर कॉलेज के मैदान पर 13 जून को अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी द्वारा मेमोरियल अंडर-14 चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन हुआ। जिसमें तेंदुलकर मास्टर्स ने 20 ओवर में 7- विकेट पर 221 रनों का विशाल स्कोर बनाया। मोनू यादव ने 31- गेंदों में 8 चौके 6 छक्के के साथ 77- रन बनाए। आकाश कुमार ने 7 चौके, 2 छक्के के साथ 47 रन बनाए। पीयूष यादव 39- राम गुप्ता 26 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए अगम गौड़ और अगस्त्य वर्मा ने 2-2-विकेट लिए, उदय माहौर, राघव वार्ष्णेय, अंश गुप्ता ने 1-1-विकेट लिया। 

विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करते हुए धोनी फाइटर्स की पूरी टीम ताश के पत्तों की तरहं टीम 41 रनों पर सिमट गई। पूरी टीम 8 ओवर में 41 रनों पर ऑल आउट हो गई। 6 बल्लेबाज जीरो पर आउट हुए। स्पिन गेंदबाज तनिश कनौजिया ने 4-ओवर में 16- रन देकर 6- विकेट लिए, मोनू यादव ने 4- ओवर में 20 रन देकर 4- विकेट लिए। 
विज्ञापन


अगस्त्य वर्मा को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया। अंपायरिंग दिव्य चतुर्वेदी और विष्णु बघेल ने की, स्कोरिंग कृष्णा गोयल ने की, कमेंट्री अजय शर्मा ने की। इस मौके पर राहुल वार्ष्णेय, नरेश कुमार, अजीम खान, अंकित माहेश्वरी, विशाल सक्सेना आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed