फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tender for 38 development works canceled in Sankra, Hardoi and Dadas

अलीगढ़ः सांकरा, हरदोई एवं दादों में 38 विकास कार्यों के टेंडर निरस्त

Sat, 04 Dec 2021 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Tender for 38 development works canceled in Sankra, Hardoi and Dadas
परफारमेंस ग्रांट से सांकरा, हरदोई व दादों में होने वाले 38 विकास कार्यों के टेंडर अनियमितता के चलते निरस्त कर दिए गए हैं। जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता वाली दस सदस्यीय समिति ने एक काम पर तीन से कम टेंडर डलने के कारण यह कार्रवाई की है। अन्य 32 कामों के टेंडरों को स्वीकृति दे दी गई है। सोमवार को इनकी वित्तीय स्वीकृति की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन

सांकरा, हरदोई एवं दादों ग्राम पंचायत में परफारमेंस ग्रांट से विकास कार्य होने हैं। शुक्रवार को जिला विकास अधिकारी भरत कुमार मिश्र की अध्यक्षता में विकास भवन में यह टेंडर खोले गए। 38 टेंडरों के मामले में पाया गया कि इनमें तीन से कम टेंडर पड़े हैं। नियमानुसार एक काम के लिए कम से कम तीन टेंडर अनिवार्य हैं। इन सभी को निरस्त कर दिया गया। अब इन कामों के लिए नए सिरे से टेंडर फार्म की बिक्री होगी। सांकरा के सबसे अधिक टेंडर निरस्त हुए हैं। हरदोई के सबसे कम टेंडर निरस्त हुए हैं। कमेटी ने नियमानुसार डाले गए अन्य कामों के 32 टेंडरों को पास कर दिया। इन्हें तकनीकी स्वीकृति भी दे दी गई है।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी भरत कुमार मिश्र ने बताया कि एक काम पर कम से कम तीन टेंडर होना जरूरी है, लेकिन तीनों पंचायतों में करीब 38 काम ऐसे थे, जिन पर मानकों के हिसाब से कम टेंडर आए थे। ऐसे में इन्हें निरस्त कर दिया है। अब दोबारा से इनकी पूरी प्रकिया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed