फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ten more e-buses arrived, charging point work continues

अलीगढ़ः दस ई-बसें और आईं, चार्जिंग प्वाइंट का काम जारी

Tue, 11 Jan 2022 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Ten more e-buses arrived, charging point work continues
सारसौल स्थित परिवहन निगम के डिपो में खड़ीं 15 इलेक्ट्रिक बसें। - फोटो : CITY OFFICE
शहर के पांच रूटों पर चलने वाली ई-बसों की संख्या अब 15 हो गई है। दरअसल, दस ई-बसें और मिल गई हैं। इनको सारसौल चौराहा स्थित परिवहन निगम के डिपो में खड़ा कराया गया है। ई-बस चार्जिंग बस अड्डे पर अभी चार्जिंग प्वाइंट बनाने का कार्य जारी है। लगभग महीनेभर में काम पूरा करने के बाद बसों का संचालन हो सकता है।
विज्ञापन

नगर निगम ने स्मार्ट सिटी के तहत इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का प्रोजेक्ट शुरू हुआ। सारसौल स्थित ई-बस चार्जिंग बस स्टैंड की इमारत उप्र सीएनटीएस जल निगम संस्था ने चार करोड़ 32 लाख रुपये में बनाकर तैयार कर दी है। अब चार्जिंग प्वाइंट लगाने से लेकर बसों के संचालन का जिम्मा पीएमआई कंपनी को दिया गया है। सारी ई-बसें इसी कंपनी की हैं। चार्जर आ चुके हैं। जिन्हें जल्द ही स्थापित किया जाएगा। विभिन्न प्लेटफार्म तक पाइपलाइन डालकर केबल डालने का कार्य चल रहा है। चार्जिंग प्वाइंट लगने के बाद बसों का ट्रायल होगा।
विज्ञापन

ड्राइवरों की भर्ती शुरू
ड्राइवरों की भर्ती पीएमआई कंपनी करेगी। सारसौल स्थित ई-बस चार्जिंग बस अड्डे पर ड्राइवरों के बायोडाटा पहुंचने लगे हैं। सोमवार तक दर्जनों लोगों ने यहां अपना बायोडाटा जमा कराया है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि व्यवस्थाएं दुरुस्त होने के बाद बसों का ट्रायल शुरू होगा। ट्रायल के आधार पर योग्य अनुभवी ड्राइवरों को नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed