{"_id":"1ca0a6b164cb803a9c176ac3834fdfb5","slug":"ten-months-have-not-settled-the-issue-of-foreign-weapons-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस महीने में भी नहीं सुलझा विदेशी हथियारों की चोरी का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस महीने में भी नहीं सुलझा विदेशी हथियारों की चोरी का मामला
अमर उजाला ब्यूरो/अभिषेक शर्मा
Updated Mon, 26 Oct 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंग्रेजी शासनकाल में राय बहादुर के खिताब से नवाजे गए स्व. शिवदान सिंह की रियासत (दोआब स्टेट) की हवेली से बेशकीमती ट्राफियां और विदेशी हथियारों की चोरी के राजसे 10 महीने बाद भी पर्दा नहीं उठा है। मामले में पिसावा पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है।
हाल यह है कि खुद रियासत के वारिस कुंवर यादवेंद्र को अपनी हवेली में चोरी की भनक 21 मार्च को पिसावा आने पर लगी। मगर पुलिस ने हवेली से चोरी गए हथियारों में से एक रिवाल्वर 17 फरवरी को ही बरामद कर ली थी। मगर सेटिंग के दम पर पूरा मामला रफा-दफा कर दिया गया और पुलिस आज तक मौन धारण किए हुए है। जांच के नाम पर बस लकीर पीटी जा रही है।
दो हिस्सों में बंटी दोआब स्टेट के एक हिस्से के वारिस कुंवर यादवेंद्र सिंह ने रिपोर्ट में साफ उल्लेख किया था कि उनकी हवेली से दो 500 ग्राम सोना जड़ित और पांच चांदी जड़ित बेशकीमती विदेशी ट्राफियां, बारह बोर की तीन बंदूक, 32 बोर की दो रिवाल्वर, दो रायफल गायब थे। सभी हथियार विदेशी थे। इसके अलावा चांदी के बर्तन-सिक्के भी गायब थे। सोना-चांदी के माल की कीमत एक करोड़ के करीब बताई गई।