फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Temporary employees surrounded AMU registrar office

AMU: अस्थाई कर्मचारियों ने घेरा एएमयू रजिस्ट्रार का ऑफिस, दो महीने की सैलरी न मिलने से हैं परेशान

Tue, 31 Jan 2023 02:23 PM IST
चमन शर्मा इकराम वारिस
इकराम वारिस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 31 Jan 2023 02:23 PM IST
सार

एएमयू के 1559 अस्थाई कर्मचारियों ने सेवा विस्तार विस्तार के लिए 30 और 31 दिसंबर को प्रशासनिक भवन में प्रदर्शन किया था, क्योंकि दिसंबर में कर्मचारियों का नवीनीकरण खत्म हो रहा था। यूनिवर्सिटी इंतजामिया ने 1 जनवरी 2023 से 30 जून 2023 तक छह महीने के लिए अस्थायी कर्मचारियों का सेवा विस्तार कर दिया था। इन कर्मचारियों के दिसंबर महीने की सैलरी देने के भी आदेश हुए थे। 

विज्ञापन
Temporary employees surrounded AMU registrar office
अस्थाई कर्मचारी एएमयू रजिस्ट्रार ऑफिस में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अस्थायी कर्मचारियों ने रजिस्ट्रार ऑफिस को घेर लिया। सैकड़ों की तादाद में कर्मचारियों ने दो महीने से सैलरी ने मिलने को लेकर नारेबाजी की। इन कर्मचारियों का सेवा विस्तार छह महीने बढ़ा दिया गया था, पर दिसंबर और जनवरी की सैलरी नहीं दी गई।

विज्ञापन


एएमयू के 1559 अस्थाई कर्मचारियों ने सेवा विस्तार विस्तार के लिए 30 और 31 दिसंबर को प्रशासनिक भवन में प्रदर्शन किया था, क्योंकि दिसंबर में कर्मचारियों का नवीनीकरण खत्म हो रहा था। यूनिवर्सिटी इंतजामिया ने 1 जनवरी 2023 से 30 जून 2023 तक छह महीने के लिए अस्थायी कर्मचारियों का सेवा विस्तार कर दिया था। इन कर्मचारियों के दिसंबर महीने की सैलरी देने के भी आदेश हुए थे। 
विज्ञापन


पूरी जनवरी खत्म होने के बाबजूद दिसंबर और जनवरी की सैलरी न मिलने पर अस्थाई कर्मचारियों का इंतजामिया पर गुस्सा फूटा। कर्मचारियों ने सैंकड़ों की तादाद में रजिस्ट्रार ऑफिस को घेर लिया। सीढ़ियों पर कर्मचारी ही कर्मचारी नजर आ रहे थे। कर्मचारियों ने दो महीने दिसंबर और जनवरी की सैलरी देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed