फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Temple built in AMU, respecting emotions: music

भावनाओं का सम्मान कर एएमयू में बने मंदिर : संगीत

Sun, 17 Mar 2019 02:25 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 17 Mar 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
Temple built in AMU, respecting emotions: music
संगीत सोम - फोटो : Amar Ujala
 सरधना विधायक संगीत सोम ने कहा है कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) से यकीनन जिन्ना की तस्वीर हटनी चाहिए। यहां जिन्ना का क्या काम है..? इसके अलावा अगर युवाओं की मांग है कि एएमयू में मंदिर बने तो उनकी भावनाओं का सम्मान कर मंदिर बनना चाहिए। भाजयुमो पदाधिकारियों पर हमला करने वाले एएमयू के छात्रों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। मीडिया से मुखातिब संगीत ने कहा कि वह जिलाधिकारी से इस संबंध में बात करेंगे। 
विज्ञापन




शनिवार को रामलीला मैदान में हुए भाजपा युवा मोर्चा के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि संगीत सोम ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगने वालों को इस बार सेना के साथ ही भेजा जाएगा। पूरे देश में ऐसे ही कई गठबंधन हो रहे हैं। सब जगह मोदी के विरोधी जुट रहे है लेकिन मोदी का मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं। बुआ और बबुआ का गठबंधन हवा हो जाएगा। इस गठबंधन के पीछे देश हित नहीं, निजी हित हैं। गांवों में अनुसूचित जाति - जनजाति और यादव समुदाय के लोग ही इस गठबंधन को कोस रहे हैैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनेगा, इसमें कोई संदेह नहीं है।  
विज्ञापन




कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सोम बोले कि यूपी में इस बार भाजपा 75 सीटें जीतेगी। कांग्रेस को अमेठी और रायबरेली भी जीतना मुश्किल पड़ जाएगा। मोदी ने देश की सुरक्षा को मजबूत किया है। अब देश पर हमला करने वाले को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। अब भारत वह देश नहीं है, जिसमें मुंबई जैसा आतंकी हमला करने के बाद सरकार कुछ नहीं करती थी। अब भारत मुंह तोड़ जवाब देता है। महानगर अध्यक्ष निखिल माहेश्वरी ने कार्यक्रम की भूमिका रखी और जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। संयोजक अजय गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कपिल यादव और अवध सिंह ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




देर से पहुंचे विधायक
युवा सम्मलेन में शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर और महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत बिल्कुल आखिरी में पहुंचे और संगीत सोम से उनकी मुलाकात हुई। इससे पहले कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह ही पहुंच पाए थे। सम्मेलन में भाजयुमो क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित चौधरी, क्षेत्रीय मंत्री सत्यप्रकाश लोधी, क्षेत्रीय सोशल मीडिया प्रभारी प्रदीप ठाकुर, लोकसभा विस्तारक रामेंद्र, जिला महामंत्री गौरव शर्मा, महानगर कोषाध्यक्ष पवन खंडेलवाल, महानगर महामंत्री शिवम अग्रवाल, रोबिन भारती, राजीव रज्जी, धीरज चौधरी, करन वार्ष्णेय, अजय गुप्ता, राहुल चेतन, प्रतीक चौहान, नरेंद्र सिंह, अमित गुप्ता, प्रशांत पाठक, उमेश माहौर, प्रतीक चौधरी, लवली सिंह, विनय वार्ष्णेय, शीलू ठाकुर, ब्रजमोहन भट्टर, प्रकाश चंद्र राठी, नीरज मित्तल, मीनेष भारद्वाज, शिवांग भारद्वाज आदि मौजूद रहे। हिंदू युवा वाहिनी ने संगीत सोम को 21 किलो का माला पहना कर उनका स्वागत किया। गाजियाबाद स्थित अपने निवास से संगीत सीधे अलीगढ़ आए थे। यहां रेडीएंट स्टार स्कूल के पास मुकेश और निखिल ने भाजयुमो टीम के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद वह प्रतीक चौहान के आवास पर ठहरे और जलपान किया। वहां से रामलीला मैदान आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed