फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Temperature crossed 40 degree

पारा 40 के पार, गर्मी से जनजीवन बेहाल

Fri, 02 Jul 2021 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Temperature crossed 40 degree
जबरदस्त पड़ रही उमस भरी गर्मी के बीच बृहस्पतिवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पारा चढ़ने से लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। इधर, भीषण गर्मी के चलते जेएन मेडिकल कॉलेज सहित अन्य सरकारी अस्पतालों व निजी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने भीषण गर्मी में पर्याप्त सावधानी बरतने की सलाह दी है। चिकित्सकों का कहना है कि घर से बाहर निकलते समय अपने साथ पीने का पानी जरूर रखें और खुद को पूरी तरह ढक कर ही निकलें।
विज्ञापन

एएमयू के भूगोल विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर अतीक अहमद कहते हैं कि आने वाले कुछ दिनों में गर्मी के सख्त तेवर बरकरार रहेंगे। बृहस्पतिवार की दोपहर अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। प्रोफेसर अतीक अहमद ने बताया कि पिछले दिनों आए दो चक्रवातों के कारण मानसून विकसित नहीं हो पा रहा है। इसलिए इतनी अधिक गर्मी पड़ रही है। इसके बाद मानसून अच्छा विकसित होगा और आगे बारिश की अच्छी संभावना है। उन्होंने कहा कि इस बात के संकेत हैं कि अच्छी बारिश अगस्त महीने तक खिसक सकती है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के चलते शहर में जनजीवन प्रभावित हुआ। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। शहर में विभिन्न स्थानों और चौराहों पर लगी रेड लाइट पर जब वाहन चालकों को रुकना पड़ा तो उन्हें काफी असुविधा हुई। तेज गर्मी का आलम यह था कि कूलर और पंखे भी नाकाफी साबित हो रहे थे। ई-रिक्शा और टेंपो से यात्रा करने वाले गर्मी में बिलबिला कर रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी ने बताया कि भीषण गर्मी से बचने के लिए कुछ सामान्य उपाय किए जाएं तो बहुत राहत मिल सकती है। क्योंकि जरा सी लापरवाही किसी को भी बीमार कर सकती है।
ये बरतें सावधानी
- घर से बाहर निकलने से पहले भरपूर पानी पीएं और छतरी का इस्तेमाल करें।
- बेहतर होगा कि सिर पर कैप या कपड़े से ढकने की व्यवस्था करें।
- तले भोजन से बचें और पेय पदार्थों का अधिक से अधिक उपयोग करें।
- बाहर निकलने पर अपने साथ पानी अवश्य रखें और थोड़ी-थोड़ी देर में पीते रहें।
- शरीर में पानी की कमी न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed