फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tell solution will implement

समाधान बताएं हम लागू कराएंगे ः राज्यमंत्री उदयभान

Mon, 16 Sep 2019 09:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
Tell solution will implement
सूक्ष्म एवं उद्यु उद्योग मंत्री उदय भान सिंह चौधरी पत्रकारो से वार्ता करते। - फोटो : CITY OFFICE
प्रदेश के सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम तथा खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग तथा निर्यात प्रोत्साहन राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने सोमवार सर्किट हाउस में बैठक की। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि वह समस्या बताने के साथ समाधान का प्रस्ताव भी दें उसे तत्काल लागू कराया जाएगा। ओडीओपी योजना के तहत अलीगढ़ में लॉक एवं हार्डवेयर, हाथरस में हींग, कासगंज में जरी जरदोजी एवं एटा में घुंघरू घंटी की स्थापना में जनपद एटा में आ रही समस्याओं के निराकरण हेतु जीएम डीआईसी से कहा कि इसकी स्थापना में जो भी समस्याएं आ रही हैं उनके निराकरण हेतु सुझाव शासन को प्रेषित किए जाएं।
विज्ञापन

घुंघरू घंटी उद्योग में ज्यादा उत्पादन के लिए माहौल बने। जनपद हाथरस के जीएम डीआईसी ने हींग उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 10 दिवसीय एक उत्पाद-एक प्रशिक्षण के तहत 100 इच्छुक व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब ये उत्पादन धीरे-धीरे बढ़ रहा है। ओडीओपी में जिन लोगों ने प्रशिक्षण लिया है। यदि उनमें से 10 प्रतिशत को भी सफ लता मिल जाए तो यह सराहनीय कदम होगा। अच्छे उद्यमियों एवं इंजीनियरिंग के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाए। उद्यम समागम की तिथि 28 एवं 29 सितंबर निर्धारित कर शासन को अवगत कराएं। औद्योगिक आस्थानों एवं इकाईयों की स्थापना में यूपीएसआईडीसी द्वारा आ रही समस्याओं के निस्तारण हेतु एक सप्ताह में सुझाव उनको भेजें। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि अलीगढ़ में 12 इकाईयां ऐसी हैं जो लगभग पांच हजार करोड़ रुपये तक का निर्यात करती हैं। जिसमें 60 प्रतिशत निर्यात मीट का होता है।
विज्ञापन

यहां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्त्रस्म, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना आदि योजनाओं की भी समीक्षा हुई। राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्त्रस्म का नवरात्रि से दीपावली के मध्य व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए। उद्योग नीति तभी सफ ल होगी जब उद्योग शहर से गांव की ओर जाएंगे। खादी ग्रामोद्योग अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना एवं माटी कला योजना के तहत अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के पश्चात उनके ऋ ण स्वीकृति हेतु पत्रावली बैंकों को प्रेषित कर दी गयी हैं। इस अवसर पर मंडल के समस्त उपायुक्त उद्योग, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed