{"_id":"696bf87c471c0e427d0b974f","slug":"tehsil-team-measured-the-disputed-land-aligarh-news-c-114-1-sali1013-102834-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: तहसील की टीम ने की विवादित भूमि की पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: तहसील की टीम ने की विवादित भूमि की पैमाइश
विज्ञापन
नगर पंचायत और बिजली विभाग के बीच जमीन को लेकर चल रही खींचतान के बीच शनिवार को तहसील की टीम ने मौके पर पैमाइश की। इस बीच स्थानीय लोगों ने हंगामा करने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उन्हें शांत कर दिया।
गौरतलब है कि कस्बे में बिजलीघर के बगल में नगर पंचायत सात दुकानों का निर्माण व एक रास्ते का निर्माण करा रही थी। विद्युत विभाग ने भूमि को उपकेंद्र की बताकर निर्माण रुकवा दिया। इसके बारे में एसडीएम से भी शिकायत की गई। चेयरमैन व ईओ को जांच होने तक निर्माण न करने का नोटिस भेजे जा चुके हैं। मामले में ईओ प्रवीण कुमार ने बताया है कि शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में जमीन की पैमाइश हो गई है अब रिपोर्ट आने का इंतजार है।
जमीन के पैमाइश हो गई है, अब जांच टीम उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट बनाकर देगी, जिसके बाद ही जमीन पर स्वामित्व का निर्णय होगा। - विवेक सारस्वत, उपखंड अधिकारी, तालानगरी।