फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   kidnapping of girl, held hostage, raped, four arrested

Aligarh: युवती को ले गए फ्लैट पर, आठ दिन नशीली गोलियां देकर रखा बेहोश, किया दुष्कर्म, चार दबोचे

Tue, 09 Jul 2024 01:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 09 Jul 2024 01:28 PM IST
सार

अभियुक्तों ने युवती का अपहरण किया और फ्लैट पर ले गए। वहां युवती को बंधक बनाकर रखा। नशीली गोलियां खिलाकर बेहोश रखा। बेहोशी की अवस्था में अभियुक्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। अभियुक्तों ने युवती के परिजनों से फिरौती भी मांगी।

विज्ञापन
kidnapping of girl, held hostage, raped, four arrested
पुलिस ने किया चार को गिरफ्तार - फोटो : पुलिस

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी इलाके की युवती को दोस्ती में नौकरी का झांसा देकर अगवा कर लिया गया। सागवान सिटी के फ्लैट में बंधक बनाकर आठ दिन तक नशीली दवाओं के सहारे बेहोश कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं बंधक युवती के ही मोबाइल से उसके परिवार से फिरौती की रकम भी मांगी। इस जानकारी पर हरकत में आई पुलिस ने सर्विलांस की मदद से युवती को बंधनमुक्त कराया है। एक नाबालिग व एक युवती सहित चार आरोपी गिरफ्तार किए हैं। मुख्य आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश जारी है।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार क्वार्सी इलाके के एक मजदूर परिवार की पढ़ी लिखी युवती की बन्नादेवी इलाके के दीपक नाम के युवक से दोस्ती थी। युवती को नौकरी दिलाने के बहाने युवक ने उसे 28 जून को क्वार्सी चौराहे पर मिलने बुलाया। यहां से वह उसे कार में बैठाकर सागवान सिटी के खुद के किराये के फ्लैट में ले गया। जहां उसे नशीली दवा से बना लड्डू खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसे कमरे में बंधक बना लिया। फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। जब भी वह होश में आती तो उसे किसी न किसी बहाने नींद की दवाएं खिला दी जातीं। आठ दिन तक उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का क्रम इसी तरह चला।
विज्ञापन


  इधर, घटना वाली शाम से ही युवती के परिजन उसे तलाशने लगे। मोबाइल बंद जाने पर पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक सूचना पर तो किसी प्रेमी के संग जाना माना गया। गुमशुदगी दर्ज कराई गई। मगर, इसी बीच आरोपी दीपक अपनी प्रेमिका को साथ लेकर घूमने मथुरा चला गया, जबकि उसके दो अन्य साथी पीड़ित के साथ दुष्कर्म करते रहे। इसी दौरान आरोपी ने युवती के ही मोबाइल से उसके परिवार को मैसेज कर अस्सी हजार रुपये फिरौती के नाम पर मांगे। जिसमें उसकी प्रेमिका का क्यूआरकोड रुपये ट्रांसफर करने के लिए भेजा गया। यह मैसेज व क्यूआरकोड देख पुलिस हरकत में आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विलांस की मदद से पहले तो आरोपी की प्रेमिका को पकड़ा गया। बाद में एक नाबालिग सहित दो अन्य दबोचे गए। मगर, मुख्य आरोपी फरार हो गया। इनकी मदद से बंधक युवती को सागवान सिटी के फ्लैट से मुक्त कराया गया। इस दौरान युवती ने पूरा वाकया और आरोपियों ने भी सब कुछ बताया। मामले में पकड़े गए नाबालिग को बाल सुधार गृह आगरा भेजा गया है। बाकी प्रेमिका व दो अन्य को जेल भेजा गया है। पीड़ित युवती को मेडिकल परीक्षण के बाद परिवार को सौंप दिया गया है। सीओ तृतीय अमृत जैन के अनुसार मामले में सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। बाकी औपचारिकताएं जारी हैं।

ये किए गिरफ्तार

  • आकाश निवासी ग्राम ताजपुर रसूलपुर 
  • जतिन कुमार निवासी कांशीराम आवास बन्नादेवी 
  • अंजना चौधरी निवासी सांई विहार कालोनी
  • एक बालअपचारी उम्र 17 वर्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed