{"_id":"61a9173f49e56d492a6bfe89","slug":"teenager-covid-positive-who-came-from-nainital-city-office-news-ali27960886","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः नैनीताल से आया किशोर कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः नैनीताल से आया किशोर कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
नैनीताल के एक मशहूर शैक्षणिक संस्थान में पढ़ने वाला किशोर कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। वह पिछले दिनों अलीगढ़ आया है। एक प्राइवेट लैब की जांच में कोरोना की पुष्टि हुई है।
एफएम टॉवर के पास रहने वाला 16 वर्षीय किशोर नैनीताल के एक मशहूर शैक्षणिक संस्थान का छात्र है। वह 29 नवंबर को अलीगढ़ आया था। सर्दी, जुकाम व कमजोरी महसूस होने पर प्राइवेट लैब में कोविड की जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। घर में ही किशोर का उपचार चल रहा है। कोविड का केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है।
विदेश से आने वाले 35 लोगों की सूची पहुंची
स्वास्थ्य विभाग के पास बृहस्पतिवार को 35 लोगों की सूची आई है, जो विदेश से आ रहे हैं। बुधवार को 9 लोगों की सूची आई थी, जिनमें से दो की एंटीजन एवं आरटी-पीसीआर जांच हुई है। तीन लोग शुक्रवार को जांच कराएंगे, जबकि तीन लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। विदेश से आया एक व्यक्ति अलीगढ़ से बाहर है।
विज्ञापन
जिले की सीमा पर कोविड जांच शुरू
ओमिक्रॉन वैरिएंट का खतरा बढ़ने पर जनपद की सीमा पर कोविड जांच शुरू कर दी गई है। बृहस्पतिवार को मडराक, इगलास, गभाना आदि स्थानों पर बाहर से आ रहे लोगों की जांच की गई। रेलवे स्टेशन पर नियमित रूप से जांच चल रही है।