{"_id":"65930d1461d1921f8a0b09c5","slug":"teenager-commits-suicide-after-father-slaps-him-aligarh-news-c-114-1-sali1013-577-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पिता ने मारा थप्पड़, तो किशोरी ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पिता ने मारा थप्पड़, तो किशोरी ने दी जान
Tue, 02 Jan 2024 12:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:36 AM IST
सार
मीरपुर गांव निवासी दानवीर सिंह की 16 वर्षीय बेटी राखी का रविवार की दोपहर अपने छोटे भाई से किसी बात पर झगड़ा हो गया था। पिता ने यह देखा तो राखी को थप्पड़ जड़ते हुए समझाया कि बड़ी हो। समझदारी दिखाया करो, लेकिन इसके उलट किशोरी ने क्षुब्ध होकर घर में रखी चूहे मारने वाली दवा खा ली। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बच्चों के बीच आपसी झगड़े में पिता ने बीच-बचाव करते हुए पंद्रह वर्षीय बेटी को थप्पड़ मार दिया। इससे गुस्साई किशोरी ने घर में रखी चूहा मार दवा खा ली। इससे किशोरी की तबीयत बिगड़ गई। जानकारी होते ही परिजन अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मीरपुर गांव निवासी दानवीर सिंह की 16 वर्षीय बेटी राखी का रविवार की दोपहर अपने छोटे भाई से किसी बात पर झगड़ा हो गया था। पिता ने यह देखा तो राखी को थप्पड़ जड़ते हुए समझाया कि बड़ी हो। समझदारी दिखाया करो, लेकिन इसके उलट किशोरी ने क्षुब्ध होकर घर में रखी चूहे मारने वाली दवा खा ली। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
पता चलने पर परिवार वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पं. दीनदयाल संयुक्त जिला अस्पताल में सोमवार सुबह उपचार के दौरान किशोरी की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई, लेकिन परिजनों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। इसके बाद पंचनामा भरकर पुलिस ने शव परिजनों के सुुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन