फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Teenage girl dies after being struck by lightning

Aligarh: फसल काट रहे परिवार पर गिरी बिजली, बुरी तरह झुलसने से किशोरी की मौत, हाईस्कूल की दी थी परीक्षा

Sun, 05 Apr 2026 11:04 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 05 Apr 2026 11:04 PM IST
सार

विजय सिंह अपनी पत्नी रानी, दोनों बेटियों स्वीटी (18), राधा (15) और बेटे विकास (12) के साथ के खेत में गेहूं की फसल काटकर एकत्रित कर रहे थे। तभी बिजली कड़कने लगी। तेज आवाज के साथ बिजली परिवार के पास गिरी। किसी को पलक झपकने तक का मौका नहीं मिला और आंखों के आगे अंधेरा छा गया। 

विज्ञापन
Teenage girl dies after being struck by lightning
छात्रा राधा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिगड़े मौसम में 5 अप्रैल की शाम गेहूं की फसल को बचाने के लिए एक किसान परिवार पट्टे पर लिए खेत में फसल काटने में लगा हुआ था कि बिजली गिर गई, जिससे किशोरी राधा (15) की मौत हो गई, जबकि परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


कस्बा जवां के विजय सिंह ने बताया कि परिवार के पालन पोषण के लिए पांच बीघा जमीन पट्टे पर लेकर गेहूं की खेती की थी, फसल अब पककर तैयार हो गई थी लेकिन कुछ दिन से बिगड़े मौसम से उनकी फसल के खराब होने की आशंका पर 5 अप्रैल को वह अपनी पत्नी रानी, दोनों बेटियों स्वीटी (18), राधा (15) और बेटे विकास (12) के साथ के खेत में गेहूं की फसल काटकर एकत्रित कर रहे थे।
विज्ञापन


बताया गया है कि दोपहर बाद मौसम तेजी सेे बिगड़ने लगा और और बिजली कड़कने लगी। शाम 4:00 बजे करीब तेज आवाज के साथ बिजली परिवार के पास गिरी किसी को पलक झपकने तक का मौका नहीं मिला और आंखों के आगे अंधेरा छा गया, आसपास के कुछ किसान और परिवार के लोगों ने कुछ दूरी पर छोटी बेटी राधा को तड़पते हुए देखा, जो बिजली की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस कर बेहोशी हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और राधा को तत्काल उपचार के लिए छेरत के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से किशोरी को हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत से परिवार में मातम छा गया। 

परिजनों ने बताया कि राधा ने हाल ही में जनता इंटर कॉलेज छेरत में हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। वह दो बहनों व एक भाई में दूसरे नंबर की थी। हादसे की सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन परिजन किशोरी के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, देर शाम शव के पंचनामा की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा था। लेखपाल प्रतीक गुप्ता व कानूनगो सुंदरपाल ने मौके का निरीक्षण किया है।


पट्टे पर लेकर की थी गेहूं की फसल
स्थानीय लोगों ने बताया है कि विजय सिंह खेती के साथ-साथ राजमिस्त्री का काम भी करते थे। उनके पास खुद का खेत सात बीघा है। इस बर उन्होंने पांच बीघा खेत पट्टे लिया था, जिसमें गेहूं के फसल बोई थी। बीते दिनों हुई बारिश से फसल को नुकसान हुआ था। रविवार को विजय की पत्नी बच्चों के साथ फसल काट रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed